Jabalpur Drunk Driver Hits Bikers: नशे में धुत कार सवार ने 4 युवकों को रौंदा, 1 की मौत, 3 घायल!

jabalpur-drunk-driver-hits-bikers-1-dead-3-injured

Jabalpur Drunk Driver Hits Bikers: नशे में धुत कार सवार ने 4 युवकों को रौंदा, 1 की मौत, 3 घायल!

jabalpur drunk driver hits bikers नशे में धुत कार सवार ने 4 युवकों को रौंदा 1 की मौत 3 घायल

Jabalpur Drunk Driver Hits Bikers: जबलपुर शहर के धनवंतरी नगर चौराहे पर बुधवार रात करीब 12:30 बजे कुछ लोग चौराहे पर खड़े बाइक सवार आपस में बातचीत कर रहे ते, तभी अचानक तेज रफ्तार कार आई और उन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

आधी रात को मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शी भानू दीक्षित ने बताया कि- 'धनवंतरी चौक पर कुछ युवक अपनी बाइकों के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी गढ़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद कार अनियंत्रित होकर सीधे युवकों की ओर गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि, टक्कर के बाद भी वह नहीं रुकी। कार युवकों और उनकी बाइकों को करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गई और अंत में एक दीवार से जाकर टकरा गई। इस दौरान चौराहे पर मौजूद कुछ अन्य युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन चार दोस्त इसकी सीधी चपेट में आ गए।

नशे में धुत था ड्राइवर

हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने कार चालक को घेर लिया। चालक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में इस कदर धुत था कि उसे होश तक नहीं था। पूछताछ में पता चला है कि वह कठुंदा निवासी अरविंद चौधरी की कार बुकिंग पर चलाता है और शराब पीकर घर लौट रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया है, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई है।

पुलिस कर रही कार्रवाई

सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर और गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। धनवंतरी नगर पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Also Read- टीकमगढ़ हादसा, पलटी बस 11 यात्री घायल

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।