ISSF World Cup Suruchi Gold: सुरुचि ने कैमिल को 0.2 अंक से दी मात, भारत को दिलाया गोल्ड...

issf-world-cup-suruchi-beats-kamil-india-gold

ISSF World Cup Suruchi Gold: सुरुचि ने कैमिल को 0.2 अंक से दी मात, भारत को दिलाया गोल्ड...

issf world cup suruchi gold सुरुचि ने कैमिल को 02 अंक से दी मात भारत को दिलाया गोल्ड

IND-W vs ENG-W T20: इंग्लैंड विमेंस टीम से हीथर नाइट बाहर इस स्टार स्पिनर की हुई वापसी…

भारत का टूर्नामेंट में पहला गोल्ड मेडल...

यह भारत का मौजूदा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पहला गोल्ड मेडल है। सुरुचि की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने दुनिया की शीर्ष निशानेबाजों में शुमार कैमिल को हराया, जो पिछली ओलिंपिक में पोडियम पर थीं।

तीसरे वर्ल्ड कप में तीसरा गोल्ड मेडल...

हरियाणा की रहने वाली 21 वर्षीय सुरुचि का यह लगातार तीसरे वर्ल्ड कप स्टेज में गोल्ड मेडल है। उन्होंने इससे पहले ब्यूनस आयर्स और लीमा में हुए वर्ल्ड कप में भी गोल्ड जीता था। ब्यूनस आयर्स उनका पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने धमाकेदार आगाज किया था।

नेशनल रिकॉर्ड की भी की बराबरी..

सुरुचि ने क्वालिफिकेशन राउंड में 588 अंक बनाकर मनु भाकर के नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं, चीन की याओ चियानशुआन ने 589 अंकों के साथ जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए टॉप पोजिशन हासिल की।

फाइनल राउंड पूरी तरह से उतार-चढ़ाव भरा रहा...

शुरुआत में सुरुचि ने 52.1 अंकों के साथ बढ़त बनाई। लेकिन 11वीं शॉट में 9.7 स्कोर करने के बाद वो चौथे स्थान तक फिसल गईं। 12वीं शॉट में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 10.8 स्कोर किया और फिर से बढ़त बना ली। 22वें शॉट तक कैमिल उनसे आगे निकल चुकी थीं, लेकिन 23वें शॉट में सुरुचि ने 10.5 और कैमिल ने 9.5 मारा, जिससे भारतीय शूटर ने 0.5 अंक की बढ़त हासिल कर ली। आखिरी शॉट में दोनों ने 9 अंक बनाए, जिससे सुरुचि ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और गोल्ड जीत लिया।

चीन की याओ को ब्रॉन्ज से संतोष...

इस कड़े मुकाबले में चीन की याओ चियानशुआन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन के बाद वह भी गोल्ड की दौड़ में थीं, लेकिन फाइनल के अंतिम शॉट्स में वह पिछड़ गईं।

भारत के लिए बड़ी उम्मीद बनीं सुरुचि...

सुरुचि की यह जीत भारत के शूटिंग इतिहास में एक और शानदार अध्याय जोड़ती है। उनकी निरंतरता, दबाव में संतुलन और टॉप शूटरों को हराने की क्षमता उन्हें ओलिंपिक के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है।

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।