Iqbal Singh Bains corruption case: पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर 500 करोड़...

iqbal-singh-bains-corruption-investigation-500-crore

Iqbal Singh Bains corruption case: पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर 500 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

iqbal singh bains corruption case पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर 500 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Iqbal Singh Bains corruption case: लोकायुक्त ने शुरू की जांच

Iqbal Singh Bains corruption case:  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के पूर्व सीईओ ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर लोकायुक्त ने जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पूर्व विधायक पारस सकलेचा की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें करीब 500 करोड़ रुपये के घोटाले की बात कही गई है।

शिकायत में लगे गंभीर आरोप

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने आरोप लगाया कि बैंस ने अपने करीबी अधिकारी बेलवाल को वन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लाकर आजीविका मिशन का सीईओ बनाया और बाद में उन्हें सेवानिवृत्त होने के बावजूद संविदा पर फिर से नियुक्त कर घोटाले का रास्ता तैयार किया। बेलवाल ने पोषण आहार बनाने का काम एग्रो इंडस्ट्रीज से हटाकर आजीविका मिशन को दे दिया।

ऑडिट रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मार्च 2025 में विधानसभा में प्रस्तुत ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट में इस घोटाले की पुष्टि की गई। रिपोर्ट के अनुसार, 2018 से 2021 के बीच सिर्फ 8 जिलों की जांच में 481.79 करोड़ रुपये की अनियमितताएं सामने आईं। इसमें वितरण, परिवहन और गुणवत्ता के स्तर पर गंभीर गड़बड़ियों का उल्लेख है।

राजनीतिक उठापटक के बीच लिया गया फैसला

दिसंबर 2018 में जब कांग्रेस सरकार आई, तो पोषण आहार निर्माण का काम फिर से एग्रो इंडस्ट्रीज को सौंपा गया। लेकिन मार्च 2020 में बीजेपी सरकार के आते ही बैंस को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया और आजीविका मिशन को फिर से सक्रिय भूमिका दे दी गई, जिससे भ्रष्टाचार की जड़ें और मजबूत हुईं।

अगली कार्रवाई की तैयारी

Iqbal Singh Bains corruption case: लोकायुक्त की शुरुआती जांच के बाद अब पूर्व मुख्य सचिव और बेलवाल की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। मामले में सरकारी दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अधिकारियों के बयान जुटाए जा रहे हैं। यदि आरोप सही पाए गए, तो दोनों अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Read More :-देश के चार राज्यों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: गुजरात में कम मतदान, परिणाम 23 जून को

Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।