भारत की शर्मनाक हार, पाकिस्तान ने U-19 एशिया कप में 191 रन से जीता मैच

india-shameful-defeat-pakistan-wins-u19-asia-cup-191-runs

भारत की शर्मनाक हार, पाकिस्तान ने U-19 एशिया कप में 191 रन से जीता मैच

भारत की शर्मनाक हार पाकिस्तान ने u-19 एशिया कप में 191 रन से जीता मैच

Ind vs Pak U19 Asia Cup: अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम को पाकिस्तान से हार मिली। पाकिस्तान की टीम ने भारत को 26.2 ओवरों में ही ढेर कर दिया, और 191 रन से फाइनल जीत लिया।

पाक से हारा भारत

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 348 रनों का टारगेट दिया था। पर बैटर्स के फ्लॉप प्रदर्शन के चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से कोई भी बैटर 26 रनों से ज्यादा नहीं बना पाया। वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, एरोन जॉर्ज फ्लॉप रहे। पाकिस्तान की ओर से समीर मिनहास की धमाकेदार पारी खेली और पाकिस्तान को 347 रन तक पहुंचा दिया। समीर ने 113 गेंदों पर 172 रन ठोके। पाक से हारा भारत

Ind vs Pak U19 Asia Cup: नहीं टिके बैटर्स

भारत की U-19 टीम 348 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 26.2 ओवरों में सिर्फ 156 रन ही बना पाई। पाकिस्तान की गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और टीम को बड़ी हार झेलनी पड़ी। भारत की शुरुआत जोरदार हुई थी। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर में ही अली रजा पर 3 छक्के और एक चौका लगाकर 26 रन ठोक दिए। लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन ही बना पाए। एरॉन जॉर्ज ने 16 रन ही बनाए।  [caption id="attachment_123774" align="alignnone" width="541"]वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी[/caption]

सबसे बड़ी हार

Ind vs Pak U19 Asia Cup: विहान मल्होत्रा , वेदांत त्रिवेदी 9, अभिज्ञान कुंडू 13, कनिष्क चौहान 9 रन बनाकर आउट हो गए। खिलन पटेल ने 19 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। हेनिल पटेल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आखिर में दीपेश देवेंद्रन ने पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें और किसी बैटर का साथ नहीं मिला। अंत में किशन सिंह उनके साथ आए और दोनों ने जैसे तैसे रन जोड़ने शुरू किए, लेकिन अली रजा ने दीपेश को कैच आउट करा पाकिस्तान की झोली में जीत डाल दी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।