IND W vs SL W T20 Result: भारतीय टीम ने श्रीलंका टीम को 5-0 से क्लीन स्वीप कर सीरीज आपने नाम की

ind-w-vs-sl-w-t20-result-india-win-the-series

IND W vs SL W T20 Result: भारतीय टीम ने श्रीलंका टीम को 5-0 से क्लीन स्वीप कर सीरीज आपने नाम की

ind w vs sl w t20 result भारतीय टीम ने श्रीलंका टीम को 5-0 से क्लीन स्वीप कर सीरीज आपने नाम की

मैच में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से क्लीन स्वीप कर शानदार जीत दर्ज की। 31 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड में खेले गए मैच में श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 175 रन बनाए, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 160 रन ही बना पाई और टारगेट हासिल नहीं कर पाई, जिससे टीम को करारी शिकस्त मिली। बता दें कि, पिछले मैच में स्मृति मंधाना चोटिल हो गई थी, जिसकी वजह से वो सीरीज के आखिरी मैच से बाहर रहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

भारत की शुरुआत खराब..लेकिन मिली जीत

पहले बैटिंग करने उतरी शेफाली वर्मा 5 रन और जी कमलिनी 12 रन बनाकर आउट हो गई, फिर हरलीन आई वो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई 13 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मौर्चा संभाला और 43 गेंद में 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके , 1 छक्का शामिल रहा। और 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहीं। टीम से रिचा घोष ने 5 रन, दीप्ति शर्मा ने 7 रन , अमनजोत कौर ने 21 रन बनाए वहीं अरुंधती रेड्डी ने 11 गेंद में 27 रन बनाएं, जिसमें 4 चौके , 1 छक्का शामिल रहा। श्रीलंका टीम से श्रीलंका से चमारी अटापट्टू, कविषा दिलहारी और रश्मिका सेवांदी ने 2-2 विकेट झटके।

श्रीलंका टीम की शुरुआत कमाल लेकिन फिर...

टीम से पहले बैंटिग करने उतरी हसिनी परेरा ने 42 गेंद में 65 रन बनाए, जिसमें 8 चौके, 1 छक्का शामिल शरुआत इतनी कमाल थी की लगा आज तो श्रीलंका ही बाजी मारेगी लेकिन फिर कप्तान चमारी वो 2 रन पर आउट हो गई। फिर इमेशा उन्होंने 39 गेंद में फिफ्टी पूरी की और आउट फिर धीरे - धीरे जितने खिलाड़ी आएं आउट होते गए और टीम 20 ओवर में महज 160 रन ही बना सकी टीम को जीत नही दिला पाईं। भारतीय टीम से वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट लिया। एक बैटर रन आउट भी हुईं।

प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं शेफाली वर्मा

भारत की ओर से शेफाली टॉप स्कोरर रहीं उन्होंने 5 मैच में 80.33 के अवरेज और 181.2 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए, जिसमें 36 चौके और 5 चौके शामिल रहें। वहीं इसी के साथ वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहीं। श्रीलंका टीम ने हसिनी परेरे टॉप स्कोरर रहीं उन्होंने 33 के अवरेज से 165 रन बनाए।

सबसे ज्यादा विकेट

भारतीय टीम से दीप्ति शर्मा, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 5-5 विकेट चटकाएं वहीं श्रीलंकाई टीम से कविषा दिलहारी ने 5 विकेट लिए और इस सीरीज मे टॉप विकेट टेकर रहीं।

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी।

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, कौशिनी नुथयांगना, रश्मिका सेवांदी, मालकी मदारा, इनोका रणवीरा, निमाषा मदुशानी।

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।