Ind vs Pak Dispute: ICC ने सूर्या और हारिस रऊफ पर लगाया जुर्माना, फरहान को दी चेतावनी!

ind-vs-pak-icc-fine-surya-haris-rauf

Ind vs Pak Dispute: ICC ने सूर्या और हारिस रऊफ पर लगाया जुर्माना, फरहान को दी चेतावनी!

ind vs pak dispute icc ने सूर्या और हारिस रऊफ पर लगाया जुर्माना फरहान को दी चेतावनी

Ind vs Pak Dispute: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 के हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद विवाद खड़ा हो गया। ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज को सजा सुनाई है। Read More: Suryakumar Yadav Viral Video: वेल्लालागे के साथ सूर्या का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! दरअसल, 21 सितंबर को हुए भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक इशारा किया था वहीं सूर्यकुमार ने जीत के बाद एक बयान दिया, जिसके चलते दोनों को ICC नेसजा के रुप में दोनों की 30% मैच फीस काट ली गई है।

सूर्या पर पॉलिटिकल स्टेटमेंट का आरोप!

14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने मैच को ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों और पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को समर्पित किया था। इस बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आपत्ति जताई और ICC से शिकायत दर्ज कराई। ICC के रिचर्डसन ने सूर्या को समझाया कि ऐसी टिप्पणी राजनीतिक बयानबाजी के दायरे में आ सकती है। इसे लेवल-1 उल्लंघन माना गया है, जिसके तहत खिलाड़ी को चेतावनी या 15% से 30% तक मैच फीस का जुर्माना हो सकता है।

कोहली के नाम से भड़के हारिस रऊफ...

भारत-पाक मैच के दौरान स्टेडियम में भारतीय फैन्स "कोहली-कोहली" के नारे लगा रहे थे। दरअसल, 2022 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने मेलबर्न में रऊफ की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए थे। इसी बात को लेकर रऊफ गुस्से में आ गए और विमान गिराने का इशारा किया। यह इशारा पाकिस्तान के उस दावे से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6 भारतीय फाइटर प्लेन गिराने का दावा किया था। हालांकि, यह दावा आधारहीन माना गया। मैच के दौरान रऊफ ने भारतीय ओपनर्स शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को अपशब्द भी कहे। मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा – “हमने इसका जवाब बल्ले से दिया।”

फरहान के गन शॉट सेलिब्रेशन पर विवाद...

साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद बैट से मशीन गन चलाने जैसा सेलिब्रेशन किया। इस पर उन्हें चेतावनी दी गई। सुनवाई के दौरान फरहान ने सफाई दी कि उनकी पख्तून जनजाति में गोलियां चलाकर जश्न मनाना परंपरा है और उन्होंने किसी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि विराट कोहली ने भी ऐसा सेलिब्रेशन किया है। हालांकि, उनका यह बयान गलत साबित हुआ क्योंकि यह सेलिब्रेशन कभी विराट ने नहीं बल्कि एमएस धोनी ने किया था।

विवाद से बढ़ा भारत-पाक मैच का तनाव...

भारत और पाकिस्तान के मैच हमेशा हाई-वोल्टेज माहौल में खेले जाते हैं। इस बार न सिर्फ मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी विवाद गहराया। सूर्या, हारिस और फरहान पर ICC की कार्रवाई ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।