IND vs ENG: हर्षित राणा को टीम इंडिया से किया गया रिलीज, जानिए वजह!

ind-vs-eng-harshit-rana-released-from-team-india-reason

IND vs ENG: हर्षित राणा को टीम इंडिया से किया गया रिलीज, जानिए वजह!

ind vs eng हर्षित राणा को टीम इंडिया से किया गया रिलीज जानिए वजह

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंग्लैंड दौरे से रिलीज कर दिया है। वे अब दूसरे टेस्ट के लिए टीम के साथ बर्मिंघम नहीं जाएंगे। उन्हें 25 जून को आधिकारिक रूप से स्क्वॉड से बाहर किया गया। Read More: Ind vs Eng U-19 2025: भारत ने यंग लायंस को 231 रन से दी करारी शिकस्त, हरवंश का तूफानी शतक…

बैकअप के तौर पर जोड़े गए थे हर्षित

हर्षित राणा को टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम में बतौर बैकअप पेसर शामिल किया गया था। वे स्क्वॉड के 19वें खिलाड़ी थे। खबरों के मुताबिक, किसी खिलाड़ी के हल्की चोट की आशंका को देखते हुए उन्हें टीम में जोड़ा गया था।

चोट की आशंका हुई खत्म, इसलिए किया गया रिलीज

रिपोर्ट के अनुसार, अब किसी भी खिलाड़ी को चोट की समस्या नहीं है, इसलिए हर्षित राणा को टीम से रिलीज कर वापस भारत भेज दिया गया है। उन्होंने लीड्स टेस्ट के बाद टीम के साथ बर्मिंघम की यात्रा नहीं की।

इंडिया ए के साथ भी इंग्लैंड दौरे पर थे हर्षित

हर्षित राणा इस दौरे पर पहले ही इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ एक अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला था जिसमें उन्होंने 27 ओवर में 99 रन देकर 1 विकेट लिया। दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।

चयन पर उठे थे सवाल...

जब हर्षित राणा को मुख्य टीम में शामिल किया गया, तो कई जानकार हैरान थे क्योंकि इंडिया ए के लिए अन्य गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। BCCI ने उनके चयन की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई थी, सिर्फ इतना कहा गया कि वे बैकअप के रूप में टीम के साथ जोड़े गए हैं।

गंभीर ने दिया था बड़ा संकेत...

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से जब हर्षित के चयन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "मुझे सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन से बात करनी है। एक खिलाड़ी को हल्की चोट थी, इसलिए बैकअप के रूप में हर्षित को रखा गया। अब सब कुछ ठीक है, तो उसे वापस जाना होगा।"

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुआ था डेब्यू

23 वर्षीय हर्षित राणा ने अपना टेस्ट डेब्यू 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में किया था। उस मैच की पहली पारी में उन्होंने 3 विकेट लिए थे, लेकिन उसके बाद कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। लाल गेंद क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अब तक औसत ही रहा है।

संबंधित सामग्री

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।

असम में CM चयन पर BJP की नजर, नायब सैनी बने सह-पर्यवेक्षक; बंगाल में भी तय हुई जिम्मेदारियां

हरियाणा

असम में CM चयन पर BJP की नजर, नायब सैनी बने सह-पर्यवेक्षक; बंगाल में भी तय हुई जिम्मेदारियां

BJP ने असम और पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए नायब सिंह सैनी और जेपी नड्डा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

देश-विदेश

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

तमिलनाडु में TVK चीफ विजय थलापति ने सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा है। उन्हें बहुमत के लिए और 11 विधायकों की जरूरत है।