ICC Player of the Month: सितंबर के लिए ICC ने 3 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट, भारत...

icc-player-of-the-month-september-2025-abhishek-sharma-kuldeep-yadav-nominated

ICC Player of the Month: सितंबर के लिए ICC ने 3 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट, भारत के अभिषेक और कुलदीप शामिल!

icc player of the month सितंबर के लिए icc ने 3 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट भारत के अभिषेक और कुलदीप शामिल

World Para Athletics Championships 2025: सिमरन, प्रीति और नवदीप की चमक से भारत ने रचा इतिहास, जीते 22 पदक… बता दें कि, इन तीनों प्लेयर्स ने अपने- अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में खास छाप छोड़ी है।

एशिया कप में धमाकेदार बल्लेबाजी करते दिखे अभिषेक....

भारतीय टीम के स्टार प्लेयर और युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने सितंबर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एशिया कप 2025 में 7 T-20 मैचों में कुल 314 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए शानदार आंकड़ा माना जाता है। अभिषेक की धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से ही भारत एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। जिसके लिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Player OF the Tournament) चुना गया। साथ ही उन्होंने T-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 926 रेटिंग पॉइंट्स के साथ बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई।

विकेट लेकर कुलदीप बने स्टार!

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप में गेंदबाजी से तहलका मचाया। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट झटके, जो सबसे ज्यादा थे। उनकी इकोनॉमी रेट 6.27 रही, यानी उन्होंने किफायती गेंदबाजी भी की। कुलदीप ने दो मैचों में 4-4 विकेट लेकर विपक्षी टीमों की कमर तोड़ दी। उनके प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और अब वे सितंबर के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ की रेस में मजबूत दावेदार हैं।

जिम्बाब्वे के उभरते सितारे ब्रायन बेनेट...

जिम्बाब्वे के युवा ओपनर ब्रायन बेनेट ने टी-20 वर्ल्ड कप अफ्रीकन क्वालिफायर में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 9 मैचों में 497 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 55.22 और स्ट्राइक रेट 165.66 रहा। टूर्नामेंट की शुरुआती तीन पारियों में उन्होंने लगातार 72, 65 और 111 रनों की पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा।

कौन बनेगा सितंबर का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी?

तीनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग परिस्थितियों में उम्दा प्रदर्शन किया है। अब क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ICC सितंबर 2025 के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए किसे विजेता घोषित करता है — भारतीय जोड़ी में से कोई या फिर जिम्बाब्वे का नया सितारा ब्रायन बेनेट।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।