Ind vs Pak Tickets Sold Out: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की टिकट कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट..

icc-champions-trophy-2025-india-pakistan-tickets-sold-out

Ind vs Pak Tickets Sold Out: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की टिकट कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट..

ind vs pak tickets sold out भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की टिकट कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट

Ind vs Pak Tickets Sold Out: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होने वाले मुकाबले की टिकट कुछ ही मिनट में सोल्ड आउट हो गए। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा और टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत के सभी मैच दुबई में होंगे। Read More: Chelsea vs West Ham: चेल्सी की शानदार वापसी, वेस्ट हैम को 2-1 से हराकर जीत हासिल की..

Ind vs Pak Tickets Sold Out: टिकट की कीमत और बिक्री का हाल

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुकाबले के लिए टिकट की बिक्री सोमवार शाम 5:30 बजे शुरू हुई थी। टिकट की सबसे कम कीमत 125 दिरहम यानी भारतीय करेंसी में 2964 रुपए थी। वहीं प्रीमियम लॉन्ज की कीमत 5000 दिरहम, भारतीय करेंसी में 1 लाख 18 हजार रुपए थी। इस रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री पर दुबई की निवासी सुधाश्री ने कहा, "मैं जानती थी कि टिकट के लिए इंतजार करना होगा, लेकिन जिस स्पीड से टिकट बिक रहे थे, वो सच में शॉकिंग था। जब मैं टिकट खरीदने पहुंची, तो सिर्फ दो कैटेगरी बची थीं, जो मेरे बजट से बाहर थीं।"

पाकिस्तान की डिफेंडिंग चैंपियनशिप

पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। जिन्होंने 2017 में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं। जबकि ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं।   सभी टीमें ग्रुप में 3-3 लीग मैच खेलेंगी और और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश

इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले भारत का मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। लेकिन ICC की वेबसाइट पर इसके टिकट भी बुक हो चुके हैं।इसके अलावा, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को होने वाला मैच भी पूरी तरह सोल्ड आउट है।

Ind vs Pak Tickets Sold Out: दुबई स्टेडियम में 25 हजार सीटें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट पहले पाकिस्तान में होना था, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया। इसके बाद टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा रहा है, और भारत के सभी मैच दुबई में होंगे। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के लिए 25,000 सीटों की व्यवस्था है, और अब तक सभी टिकट बिक चुके हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।