Disabled Children met Premanandaji: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे मूक-बधिर बच...

disabled-children-met-premanandaji

Disabled Children met Premanandaji: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे मूक-बधिर बच्चे, जानिए उनसे क्या कहा?

disabled children met premanandaji प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे मूक-बधिर बच्चे जानिए उनसे क्या कहा

मूक -बधिर बच्चों ने की महाराज जी से मुलाकात इन बच्चों को जो महिला लेकर आई थी उनका नाम मनप्रीत कौर है। उन्होंने महाराज जी से पूछा- 'महाराज जी कुछ लोग पागल कहते हैं, कुछ लोग चालाक कहते हैं। हम अपनी मौज में काम कर रहे हैं। जितने हमारे साथ लोग जुड़े हैं, सब अपनी मौज में काम कर रहे हैं। आपसे बस आशीर्वाद हमें चाहिए कि हम सबका धैर्य ना टूटे। हम सब की हिम्मत बनी रहे।'

प्रेमानंद महाराज जी का जबाव

प्रेमानंद महाराज ने जबाव देते हुए कहा कि-'बड़े सौभाग्य की बात है कि आप मां का वात्सल्य लेकर ऐसे बच्चों का भी पालन पोषण कर रहे हैं। ऐसे बच्चों को भी उत्साह दे रहे हैं, नहीं तो ऐसे बच्चे जीवन से निराश हो जाते हैं। आप बहुत धन्यवाद के पात्र हैं। आप ऐसे ही करते रहिए। लोग क्या जानें ये सब। सब स्वार्थी लोग हैं। आप परमार्थ में चल रही हैं। ये शुद्ध परमार्थ है। क्योंकि ऐसे ऐसों के मन में उत्साह, ऐसों को प्यार देना, ऐसे को दुलार देना, ये आपकी महानता है।'

महिला ने फिर पूछा कि-

'महाराज जी हम इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इन बच्चों के सामाजिक उत्थान का प्रयास कर रहे हैं। इन बच्चों को अध्यात्म से कैसे जोड़ें? हमें वह मार्गदर्शन दीजिए।'

महाराज जी ने नाम जप करने की दी सलाह

प्रेमानंद महाराज ने इस पर जबाव देते हुए कहा कि- 'अगर किसी भी तरह नाम जप करने लगे, प्रभू का स्मरण करने लगे, मतलब आपके निर्देशन से तो बात बन जाए। राधा, राधा, राधा... तो इनका हृदय निर्मल होने लगेगा। निष्पाप होने लगेंगे। इसका मंगल होने लगेगा।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)

बच्चों ने महाराज जी को सुनाया भजन
बच्चों ने महाराज जी से भजन सुनाने की अनुमति ली और हाथों में फूल माला और कुमकुम से राधा-कृष्ण जैसा श्रृंगार करके मूक - बधिर बच्चों ने भजन गाया– 'अरे मन ले चल वृंदावन… अरे मन ले चल वृंदावन यमुना के तट लेके चल… ले चल राधा के चरणन अरे मन ले चल वृंदावन… बंसीवट… श्रृंगार वट और केशी घाट राधा बात करनी है रज वंदन… अरे मन ले चल वृंदावन अरे मन ले चल यमुना के तट… ले के चल राधा के चरणन।'
महाराज जी हुए मंत्रमुग्ध
बच्चों की प्रस्तुति देखकर प्रेमानंद महाराज जी बहुत खुश हुए। हाथ जोड़कर उनके भजन में लीन हो गए। उनकी प्रस्तुती के बाद महाराज जी ने बोला कि-' बहुत बड़ी सुंदर प्रस्तुति। प्रेमानंद महाराज ने मनप्रीत कौर के इस तरह के बच्चों की सेवा और शिक्षा पर सराहना की है।'  

संबंधित सामग्री

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

राज्य

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

मध्य प्रदेश के विदिशा में किसान नवल सिंह ने अपनी पालतू बकरी की मौत पर उसका अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्में पूरी कीं।