Devas Youths celebration: भारत की जीत पर हुड़दंग पड़ा भारी

devas-youths-created-ruckus-celebration-of-india-victory

Devas Youths celebration: भारत की जीत पर हुड़दंग पड़ा भारी

devas youths celebration भारत की जीत पर हुड़दंग पड़ा भारी

[caption id="attachment_67841" align="alignnone" width="300"]Youths celebration Youths celebration[/caption]

पुलिस ने एक-एक को पकड़कर किया गंजा,कराई परेड

Devas Youths celebration: मध्य प्रदेश के देवास में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत की खुशी का जश्न मनाने के दौरान हुड़दंग मचाना भारी पड़ गया. युवकों ने टीआई के साथ अभद्रता की और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रावाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया और उनका मुंडन कर एमजी रोड पर जुलूस निकाला. Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app 

युवकों का कराया मुंडन निकाला जुलूस (Devas Youths celebration)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया. भारत की जीत के बाद के देवास शहर के एबी रोड़ स्थित सयाजी द्वार पर भारी भीड़ जमा हो गई थी. जीत की खुशी में उत्साहित लोग बम-पटाखे फोड़ने लगे. इससे राहगीर और वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई वाहन चालक मुश्किल से बचकर निकले. सिटी कोतवाली टीआई ने युवकों को समझाने की कोशिश की तो नाराज युवकों ने टीआई के साथ भी अभद्रता की. युवकों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया. टीआई ने किसी तरह अपना वाहन उग्र भीड़ से बाहर निकाला. इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक बेकसूर मोमोज दुकान संचालक की पिटाई कर दी थी.

मुंडन कर एमजी रोड पर निकाला जुलूस

सोमवार को पुलिस ने जीत के जश्न में हुड़दंग करने वाले युवकों को वीडियो देखकर चिन्हित किया. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और देर शाम उनका मुंडन कर एमजी रोड पर जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान युवक अपना चेहरा छुपाते नजर आए.

10 लोगों पर केस दर्ज किया गया

Devas Youths celebration: सीएसपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक रविवार रात शहर के बीचों बीच स्थित सयाजी द्वार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब किया. वीडियो के आधार पर 10 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ शांति भंग करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया.

संबंधित सामग्री

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

देश-विदेश

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में भूकंप के बाद तबाही मची, सुनामी अलर्ट जारी हुआ। भूकंप में 20 लोगों की मौत, कई घायल।

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

राज्य

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने नई यूथ पॉलिसी की घोषणा की, जिसमें AI, मशीन लर्निंग, और अन्य आधुनिक तकनीकों पर फोकस है ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

राज्य

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। देवभूमि के साथ वीरभूमि घोषित किया।

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

राज्य

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

भोपाल में बारिश से सड़कों की हालत खराब हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का विपक्ष ने आरोप लगाया है।

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

लाइफ स्टाइल

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय घरों में तिरंगा पराठा बनाने की विधि बहुत प्रचलित है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होता है।