Coronavirus : नए वैरिएंट से अब तक 109 की जान गई, 6 दिन में एक्टिव केस घटकर 6,836 हुए

coronavirus-cases-update-kerala-indore-covid-outbreak

Coronavirus : नए वैरिएंट से अब तक 109 की जान गई, 6 दिन में एक्टिव केस घटकर 6,836 हुए

coronavirus  नए वैरिएंट से अब तक 109 की जान गई 6 दिन में एक्टिव केस घटकर 6836 हुए

Coronavirus Cases Update - Kerala Indore COVID Outbreak  इंदौर में कोरोना से 2 मरीजों की मौत, ? MP में कोरोना का बढ़ता खतरा

Coronavirus Cases Update - Kerala Indore COVID Outbreak : इंदौर में सोमवार को कोरोना के दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों मरीज खरगोन और रतलाम जिले के थे। इंदौर में फिलहाल 71 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में दो नए मामले सामने आए हैं। जून में अब तक 106 केस दर्ज हो चुके हैं।

? देशभर में कोरोना का हाल

देश में कोरोना के नए वैरिएंट के कारण अब तक 109 मौतें हो चुकी हैं। केरल में सबसे ज्यादा 35 लोगों की जान गई है, जबकि महाराष्ट्र में 29 और मध्य प्रदेश में 1 मौत हुई है। देशभर में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 6,836 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोई नया केस नहीं मिला, जबकि 428 मरीज रिकवर हुए हैं।

?️ राज्यों से कोरोना अपडेट्स

  • उत्तर प्रदेश: कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों को जरूरी दवाएं, पीपीई किट, जांच सुविधाएं, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।
  • नगालैंड: सोमवार को नगालैंड में कोरोना का पहला केस सामने आया। मरीज में हल्के लक्षण हैं और वह फिलहाल घर में आइसोलेशन में है।
  • केरल: स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज करते समय कोविड गाइडलाइन पालन करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है।
  • कर्नाटक: गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 25 बेड का कोविड वार्ड बनाया है। इनमें से पांच ICU (वेंटिलेटर समेत), पांच हाई डिपेंडेंसी यूनिट और पांच प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हैं। बाकी 10 नॉर्मल बेड हैं।

⚠️ सावधानियां और सतर्कता

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड-19 के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, हाथों की सफाई और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है। कोविड-19 का खतरा अभी भी बना हुआ है। लोगों को सतर्क रहकर स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

Read More :- पुरी रथ यात्रा में बड़ा बदलाव: अब आम लोग नहीं चढ़ पाएंगे रथ पर, मोबाइल भी बैन!

Watch Now :-  भोपाल में तूफान से हाहाकार, ऊर्जा मंत्री के दावों पर उठे सवाल!

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।