Corona in MP: जबलपुर में फिर जानलेवा बना कोरोना, COVID पॉजिटिव गर्भवती महिला की मौत

corona-positive-death-in-mp

Corona in MP: जबलपुर में फिर जानलेवा बना कोरोना, COVID पॉजिटिव गर्भवती महिला की मौत

corona in mp जबलपुर में फिर जानलेवा बना कोरोना covid पॉजिटिव गर्भवती महिला की मौत

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कोरोना का खतरा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एमपी के जबलपुर में एक गर्भवती महिला की कोरोना के कारण मौत हो गई है. मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर चिंता का कारण बनता जा रहा है. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला की रविवार को मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अरविंद शर्मा ने एनडीटीवी को बताया कि गर्भवती महिला को प्रसव के लिए गायनिक विभाग में भर्ती किया गया था. सफल शल्य चिकित्सा (पोस्टऑप एलएससी) के बाद उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. लेकिन, ऑपरेशन के अगले ही दिन उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, जिसके बाद उसे तुरंत कोविड वार्ड में स्थानांतरित किया गया.

अचानक से कम हुआ ऑक्सीजन

शनिवार रात लगभग 9 बजे महिला को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया. उसकी तबीयत बिगड़ने पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञों से सलाह ली गई. रविवार सुबह अचानक उसकी स्थिति गंभीर हो गई. ऑक्सीजन सैचुरेशन तेजी से गिरा और ईसीजी रिपोर्ट में वेंट्रिकुलर टैचीकार्डिया (अत्यधिक तेज धड़कन) दर्ज किया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए तमाम कोशिश की, बावजूद उसे मृत घोषित कर दिया गया.

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

इस दर्दनाक घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. जिले में कोरोना के दो और नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है.

मध्य प्रदेश में कोरोना का क्या है हाल?

ताजा आंकड़ों की मानें, तो पूरे भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7383 हो गई है. मध्य प्रदेश में नए संक्रम

Read More :- रेलवे का बड़ा फैसला : वेटिंग टिकट AC-स्लीपर में बैन

Watch Now :-  भोपाल में तूफान से हाहाकार, ऊर्जा मंत्री के दावों पर उठे सवाल!

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।