भाई दूज 2025: सीएम मोहन यादव ने दी भाई दूज की शुभकामनाएं

cm-mohan-yadav-bhai-dooj-2025-greetings

भाई दूज 2025: सीएम मोहन यादव ने दी भाई दूज की शुभकामनाएं

By:

Ranu

भाई दूज 2025 सीएम मोहन यादव ने दी भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज 2025: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले— यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को गहराई देता है

मुख्यमंत्री ने दी भाई दूज की हार्दिक बधाई

भाई दूज 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाता है। बहनों द्वारा भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए की गई कामना अमृत समान होती है, जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा— "पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए बहनों की कामना अमृत के समान है। प्रेम और समर्पण का यह पवित्र पर्व भाई-बहन के मधुर संबंधों को और प्रगाढ़ करता है। आप सभी के जीवन में स्नेह और मधुरता बनी रहे, यही मेरी मंगलकामना है।"

सीएम निवास में विशेष कार्यक्रम

भाई दूज के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश की लाडली बहनें शामिल हुईं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया और भाई-बहन के इस उत्सव में सहभागिता निभाई।

भाई दूज 2025: लाडली बहना योजना को मिला नया अपडेट

सरकार ने भाई दूज के मौके पर लाडली बहना योजना के तहत बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश की लाडली बहनों को 1250 रुपये की जगह हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। इस निर्णय को महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1981188377182634071

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।