China Open Badminton 2025: एचएस प्रणय प्री-क्वार्टर में पहुंचे, लक्ष्य सेन बाहर...

china-open-badminton-2025-hs-prannoy-lakshya-sen

China Open Badminton 2025: एचएस प्रणय प्री-क्वार्टर में पहुंचे, लक्ष्य सेन बाहर...

china open badminton 2025 एचएस प्रणय प्री-क्वार्टर में पहुंचे लक्ष्य सेन बाहर

China Open Badminton 2025: चाइना ओपन टूर्नामेंट चीन के चांगझोउ में खेला जा रहा है, जिसमें भारत की शुरुआत मिली - जुली रही। एचएस प्रणय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के खिलाड़ी को हराकर प्री- क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली, जबकि लक्ष्य सेन, अनुपमा उपाध्याय और मिक्स्ड डबल्स जोड़ियों को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। Read More: Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: तारा सुतारिया वीर पहाड़िया कर रहीं हैं डेट, किया खुलासा!

प्री- क्वार्टर में पहुंचे प्रणय...

एचएस प्रणय को पहले मैच में जापान के कोकी वतनवे ने 8-21 हरा दिया था, लेकिन प्रणय ने दूसरे गेम में 21- 16 से हराकर शानदार वापसी की। फिर तीसरे और फाइनल गेम में प्रणय नें 1-7 और 13-20 से पीछे होने के बावजूद उन्होंने मुकाबले को 23-21 से जीत लिया।

लक्ष्य को ली शिफेंग से मिली हार...

लक्ष्य सेन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, पहले गेम में लक्ष्य ने 21-14 से ली शिफेंग को हराया लेकिन फिर बाकी दो मैचों में हार मिली। दूसरे गेम में उन्हें ली शिफेंग के हाथो 22-24 और तीसरे में 11- 21 से हार का सामना करना पड़ा और वो पहले राउंड से बाहर हो गए।

अनुपमा को कड़ी टक्कर के बावजूद मिली हार...

महिला सिंगल्स में भारत की अनुपमा उपाध्याय को चीन की लिन ह्सियांग-ति से 23-21, 11-21, 10-21 से हार मिली। पहले गेम में अनुपमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीता, लेकिन बाद के 2 गेमों में उनकी लय बिगड़ गई और मैच हार गईं।

मिक्स्ड डबल्स में भारत की दोनों जोड़ियों की हार...

भारतीय मिश्रित युगल जोड़ियों को टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार झेलनी पड़ी। 1. रोहन कपूर - रुत्विका गद्दे 2. अशिथ सूर्य - अमृता प्रमुथेश दोनों जोड़ियां पहले ही राउंड में प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

सिंधु समेत कई भारतीय खिलाड़ी अब भी मैदान में...

भारत की ओर से टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी अब भी चुनौती पेश कर रहे हैं - पीवी सिंधु (महिला सिंगल्स), सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी - चिराग शेट्टी (पुरुष डबल्स)

महिला डबल्स में:-

1. अमृता प्रमुथेश - सोनाली सिंह 2. कविप्रिया सेल्वम - सिमरन सिंघी 3. रुतपर्णा पांडा - स्वेतपर्णा पांडा

संबंधित सामग्री

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल के बड़ा तालाब में राष्ट्रीय सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई है। 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।