नाबालिग भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट!

chhattisgarh-minor-brother-kills-sister-boyfriend

नाबालिग भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट!

नाबालिग भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh Murder News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में से एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक नाबालिग भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहन के बॉयफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

बहन के बॉयफ्रैंड की नाबालिक ने की हत्या

जानकारी के अनुसार, बहन का बॉयफ्रेंड अपनी मौसी के घर से वापस लौट रहा था, तभी नाबलिक ने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर उसकी लाश को तालाब में फेंक दिया।

मृतक युवक की पहचान राहुल चौहान (27) के रुप में की गई है, जो कि ग्राम धरदेई निवासी था। उसका नाबालिग के बहन से अफेयर था। यह रिश्ता उसके भाई को मंजूर नहीं था, इस वजह से नाबालिग भाई ने उसकी हत्या का प्लान बनाया।

2 बालिग सहित 6 गिरफ्तार

जब राहुल घर लौट रहा था, तभी नाबलिग अपने 6-7 दोस्तों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और जमकर पीटा फिर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने रविवार 2 बालिग सहित 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

 

बता दें कि, 11 फरवरी को ग्राम धरदेई के पुरेना तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

नाबालिग ने किया जुर्म कुबूल

पुलिस ने नाबलिग को हिरासत में लिया। फिर पूछताछ में उसने बताया की उसने दोस्तों के साथ मलिकर युवक की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने 5 और आरोपियों को पकड़ा। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इस मामले में 2 बालिग कोमल कर्ष (23) और राजवीर अनंत (19) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जबकि 4 नाबालिग को बाल संक्षेप्रण गृह भेजा गया है। इस मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।