CG NEWS: मां ने पिता को तिवारी से बना दिया अंसारी

cg-news-mother-changed-father-from-tiwari-to-ansari

CG NEWS: मां ने पिता को तिवारी से बना दिया अंसारी

cg news मां ने पिता को तिवारी से बना दिया अंसारी

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक खुद को हिंदू साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों की खाक छान रहा है. युवक का कहना है कि उसके पिता ब्राह्मण और मां मुस्लिम है।

मैं हिंदू हूं...

दरअसल युवक के आधार कार्ड में पिता का नाम राजू अंसारी है जबकि वास्तव में उसके पिता का नाम शिवकुमार तिवारी अब खुद को हिंदू साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों की खाक छान रहा है. युवक का कहना है कि उसके पिता ब्राह्मण और मां मुस्लिम है। उसने हिंदू नाम से पढ़ाई की, लेकिन पिता के जेल जाने के बाद मां और मामा ने आधार कार्ड में मुस्लिम नाम लिखवा दिया।

CG NEWS: पिता ब्राह्मण और मां मुस्लिम

दुर्ग जिले के कसारीडीह इलाके में रहने वाला फिरोज अंसारी पिछले दो साल से खुद को हिंदू और जाति ब्राह्मण साबित करना चाहता है। फिरोज का कहना है कि उसके पिता ब्राह्मण हैं, इसलिए उसकी वास्तविक जाति और धर्म हिंदू और ब्राह्मण होनी चाहिए। फिरोज अंसारी ने उसके पिता का नाम शिवकुमार तिवारी था। वो आदतन बदमाश था, कोई काम नहीं करता था। इसी दौरान पिता को परवीन बानो से प्यार हो गया। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।

CG NEWS: पिता को हो गई जेल

बेटे के स्कूल पढ़ने के दौरान शिवकुमार तिवारी को किसी मामले में जेल हो गई। मां अपने दो बच्चों को लेकर अपने भाई के पास रहने लग गई। सोनू का आरोप है कि मां पिता के जेल जाने से इतने गुस्से में थी उसने मामा के साथ मिलकर नाम ही बदल डाला। मां ने सोनू का नाम आधार कार्ड में फिरोज अंसारी लिखाया साथ ही पिता का नाम भी राजू अंसारी लिखवा दिया।

मां ने लिखकर दिया सहमति पत्र

फिरोज उर्फ सोनू तिवारी का कहना है कि उसने आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए कलेक्टर और एसडीएम कार्यालय में गुहार लगाई। इसके बाद उसकी मां परवीन बानो ने भी सहमति पत्र लिखकर दिया कि सोनू शिवकुमार तिवारी का बेटा है और वो हिंदू धर्म में जाना चाहता है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।