bhopal-cng-tanker-runs-over-innocent-children

Bhopal Accident News: CNG टैंकर ने मासूम बच्चों को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल!

By : Hema Gupta
Bhopal Accident News: CNG टैंकर ने मासूम बच्चों को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल!

Bhopal Accident News: राजधानी भोपाल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक बेकाबू सीएनजी (CNG) टैंकर सड़क से 50 फीट नीचे सड़क किनारे बने तीन से चार झुग्गियों को रौंदता चला गया। झोपड़ी के अंदर सो रहे मासूम बच्चें हादसे का शिकार हो गए। 1 मासूम की जान चली गई, वहीं 3-4 बच्चे गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके में देर रात करीब 2:20 के आसपास हुआ।

1 बच्ची की मौत, कई घायल

इस हादसे में परिवार के साथ सो रही 7 वर्षीय खुशी गैहार टैंकर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य खुशी के माता-पिता मोनू और मनीषा तथा छोटे भाई आरूष (5) और टूटे (4) गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे पर इलाके में चीख-पुकार मच गई। वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पुलिस को दी घटना की सूचना

हादसे का शिकार हुआ परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिसरिखगंज का रहने वाले हैं और यहां भानपुर गोल चौराहे के पास झुग्गी में रहकर अपना गुजारा करते है। पुलिस की घटना की जानकारी दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर CNG टैंकर को जब्त कर लिया है। वहीं चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश कर रही है।

  Also Read- अलीराजपुर: सड़क हादसे में बुझ गए तीन चिराग, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर