Banas Dairy: बनास डेयरी ने पशुपालकों को राहत देते हुए पशु आहार के दाम 80 रुपए प्...

banas-dairy

Banas Dairy: बनास डेयरी ने पशुपालकों को राहत देते हुए पशु आहार के दाम 80 रुपए प्रति बोरी घटाकर अब 1500 रुपए करने का बड़ा फैसला लिया है।

banas dairy बनास डेयरी ने पशुपालकों को राहत देते हुए पशु आहार के दाम 80 रुपए प्रति बोरी घटाकर अब 1500 रुपए करने का बड़ा फैसला लिया है।

Banas Dairy: बनासकांठा (गुजरात)। पशुपालकों के हित में बनास डेयरी ने एक बड़ा और राहतकारी फैसला लिया है। डेयरी के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी और संचालक मंडल के सामूहिक निर्णय से बनास पशु आहार की कीमतों में 80 रुपए प्रति बोरी की कटौती की गई है।

[caption id="attachment_91764" align="alignnone" width="300"]Banas Dairy Banas Dairy[/caption]

Banas Dairy: पशुपालकों की जेब पर पड़ रहे आर्थिक भार को कम करेगी

अब तक पशुपालकों को पशु आहार की एक बोरी के लिए 1580 रुपए चुकाने पड़ते थे, लेकिन इस निर्णय के बाद 1 जुलाई से पशुपालकों को वही बोरी मात्र 1500 रुपए में उपलब्ध होगी। यह कटौती सीधे-सीधे किसानों और पशुपालकों की जेब पर पड़ रहे आर्थिक भार को कम करेगी।

सामाजिक और किसान हितैषी दृष्टिकोण को दर्शाता

बनास डेयरी के प्रबंध निदेशक संग्राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्णय से साल भर में कुल मिलाकर पशुपालकों को लगभग 95 करोड़ रुपए का सीधा आर्थिक लाभ होगा। यह निर्णय बनास डेयरी के सामाजिक और किसान हितैषी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

Banas Dairy: समयानुकूल और जनहितकारी माना जा रहा

शंकर भाई चौधरी की अध्यक्षता में संचालक मंडल ने मूल्यवृद्धि के दबाव के बावजूद पशुपालकों के हितों को प्राथमिकता दी है। पशुपालन क्षेत्र में बढ़ती लागत और महंगाई को देखते हुए यह निर्णय समयानुकूल और जनहितकारी माना जा रहा है।

Banas Dairy: सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम

इस कदम से न सिर्फ बनासकांठा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के हजारों पशुपालकों को राहत मिलेगी, जिनकी आजीविका का मुख्य आधार डेयरी और पशुपालन है। बनास डेयरी का यह फैसला पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

वे डेयरी प्रबंधन का आभार जता रहे

बनास डेयरी पहले भी किसानों और पशुपालकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं और समर्थन निर्णय लेती रही है, और यह नई पहल उसी परंपरा की एक कड़ी है।

संग्राम सिंह ने कहा कि डेयरी प्रबंधन आगे भी ऐसे निर्णय लेता रहेगा जो सीधे तौर पर किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाएं।

इस फैसले को लेकर पशुपालकों के बीच खुशी की लहर है और वे डेयरी प्रबंधन का आभार जता रहे हैं।

संबंधित सामग्री

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

राज्य

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

मध्य प्रदेश के विदिशा में किसान नवल सिंह ने अपनी पालतू बकरी की मौत पर उसका अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्में पूरी कीं।

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा असर

राज्य

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा असर

मध्य प्रदेश में 16 अगस्त 2026 को मानसून सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है।