Ambedkar Nagar Accident News: शादी के 6 दिन पहले हादसे में युवक की मौत!

ambedkar-nagar-tanker-pickup-accident-driver-death

Ambedkar Nagar Accident News: शादी के 6 दिन पहले हादसे में युवक की मौत!

ambedkar nagar accident news शादी के 6 दिन पहले हादसे में युवक की मौत

Ambedkar Nagar Accident News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक ओर घर में शादी की तैयारी हो रही थीं, तो दूसरी ओर दूल्हे की हादसे में में मौत हो गई।

दरअसल, युवक अपनी पिकअप में सब्जियां लादकर शहजादपुर थोक मंडी ले जा रहा था। तभी आगे चल रहे टैंकर में जा घुसा और यह हादसा इतना भयंकर था कि युवक मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक के शव को गाड़ी काटकर बाहर निकालना पड़ा। यह हादसा सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान औरंग नगर के पहितीपुर निवासी मनोज यादव (26) के रुप में हुई। मनोज अपनी पिकअप वाहन को लेकर अकबरपुर-महरुआ रोड पर कसेरुआ गांव के पास टैंकर के पीछे चल रहा था, लेकिन टैंकर ने अचानक ब्रेक लगा दी। पिकअप की रफ्तार तेज होने की वजह से वह सीधे टैंकर के पीछे जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। 7 फीट लंबी दिखने वाली पिकअप पिचक कर महज 4 फीट की रह गई। चालक मनोज यादव केबिन के अंदर ही बुरी तरह कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

JCB की मदद से निकाला गया शव

हादसे की सूचना मिलते ही अकबरपुर थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे शव को निकालना नामुमकिन था, जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी (JCB) बुलवाई। करीब 45 मिनट तक गाड़ी की बॉडी को तोड़ने के बाद मनोज के शव को बाहर निकाला गया।

टैंकर में भरा था ज्वलनशील केमिकल

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस टैंकर से टक्कर हुई, उसमें औद्योगिक इस्तेमाल वाला बेहद ज्वलनशील केमिकल भरा था। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद टैंकर में कोई धमाका या रिसाव नहीं हुआ, वरना आसपास के इलाके में भारी तबाही मच सकती थी।

26 अप्रैल को थी मृतक की शादी

मृतक मनोज अपने 3 भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का सहारा था। 26 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारियां घर में जोर-शोर से चल रही थीं। पिता के निधन के बाद मनोज मेहनत कर घर चला रहा था। इस हादसे के बाद मृतक की मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने केमिकल टैंकर को कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।