राजधानी में निकली आक्रोश रैली,नारी अपमान नहीं भूलेगी-CM डॉ यादव

akrosh-raily

राजधानी में निकली आक्रोश रैली,नारी अपमान नहीं भूलेगी-CM डॉ यादव

राजधानी में निकली आक्रोश रैलीनारी अपमान नहीं भूलेगी-cm डॉ यादव

Akrosh raily: भोपाल में महिला आरक्षण बिल को लेकर CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। आज भोपाल की सड़कों पर उतरीं मंत्री-सांसद और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं हो पाने के विरोध में मध्य प्रदेश बीजेपी ने जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत मंत्री- सांसद और बीजेपी महिला मोर्चा की नेता-कार्यकर्ता शामिल हुईं।

[caption id="attachment_148083" align="alignnone" width="1195"]नारी अपमान नहीं भूलेगी-CM डॉ यादव नारी अपमान नहीं भूलेगी-CM डॉ यादव[/caption]

Akrosh raily: सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित

जानकारी के अनुसार पदयात्रा भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से लोक भवन होते हुए रोशनपुरा चौराहे पहुंची। यहां मुख्यमंत्री ने काले गुब्बारे उड़ाकर इसका समापन किया। इससे पहले हुई सभा में मुख्यमंत्री यादव ने कहा- नारी सब भूल सकती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिलाओं के अधिकार का बिल गिरने पर खुशियां मनाईं। जश्न मनाया। हम बहनों के अधिकार को कुचलने के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे।

कांग्रेस का अतीत

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रियंका गांधी बड़ी-बड़ी बातें करती थीं कि मैं नारी हूं, लड़ सकती हूं। लेकिन वह बड़ी-बड़ी बातें कहां गईं, जब आपने बहनों के अधिकारों को फांसी देने का काम किया। राहुल गांधी के पिताजी ने भी 40 साल पहले तीन तलाक लागू कर बहनों के अधिकारों पर डाका डाला था। यही कांग्रेस का अतीत है।

अपने हक के लिए लड़ना पड़ रहा

पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह, अपनी बेटी अंजलि सिंह के साथ जन आक्रोश महिला पदयात्रा में शामिल हुई। उन्होंने कहा- आजादी के इतने सालों बाद भी हमें अपने हक के लिए लड़ना पड़ रहा है। राहुल गांधी को शर्म आना चाहिए कि उन्होंने बहनों का साथ नहीं दिया।

संबंधित सामग्री


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।