Ajit Agarkar Request BCCI: वर्ल्ड कप जीत के बाद अजीत अगरकर की BCCI से बड़ी मांग!

ajit-agarkar-big-request-to-bcci-after-india-win-t20-wc-2026

Ajit Agarkar Request BCCI: वर्ल्ड कप जीत के बाद अजीत अगरकर की BCCI से बड़ी मांग!

ajit agarkar request bcci वर्ल्ड कप जीत के बाद अजीत अगरकर की bcci से बड़ी मांग

Ajit Agarkar Request BCCI: इंडियन टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से विशेष मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के T-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अगरकर ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है।

पहले ही 1 साल किया गया था एक्सटेंशन

पहले ही अगरकर का मौजूदा कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। BCCI ने उनका 2025 IPL से पहले ही उनका 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया गया था।

जुलाई 2023 में भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय टीम की सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था।

BCCI के फैसले का इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार, अगरकर के एक्सटेंशन रिक्वेस्ट को BCCI मानता है या नहीं, क्योकिं इस मुद्दे पर पहले भी चर्चाएं की जा चुकी हैं। हालांकि अभी इस पद के लिए कोई मजबूत विकल्प BCCI के पास नहीं है। ऐसे में इस पर BCCI क्या फैसला लेता है, इसका इंतजार है।

अजीत अगररकर के कार्यकाल में जीते 3 खिताब

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित अगरकर जून 2023 से मेंस सीनियर चयन समिति के चेयरमैन हैं। उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ICC खिताब अपने नाम किए हैं, जिनमें दो T20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। भारत को अपने ही घरेलू मैदान पर लगातार दो सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, वहीं विदेश में Border-Gavaskar Trophy में भी टीम को निराशा हाथ लगी। इसके विपरीत, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।

भारत ने 33 मैचों में से सिर्फ दो मुकाबले गंवाए हैं और साथ ही 2023 और 2025 के एशिया कप खिताब भी जीते हैं।

अजीत अगरकर का करियार रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की करियर की बात करें तो उन्होंने 349 इंटरनेशनल विकेट चटकाएं हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा वनडे मैच में 288 विकेट, टेस्टे में 58 विकेट और T-20 इंटरनेशनल में 3 विकेट चटकाएं।

अगरकर 2007 में खेले गए T-20 वर्ल्ड का हिस्सा रह चुके है। उन्होंने तब 2 मैच खेले थे, जिसमें 15 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिए। इतना ही नहीं सन 2000 में उन्होंने सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी, अजीत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंद में फिफ्टी ठोकी थी।

सबसे तेज विकेट लेने वाले प्लेयर भी थे, उन्होंने 23 मुकाबलों में 50 विकेट झटककर सबसे तेज विकेट लेने वाले प्लेयर बने।

संबंधित सामग्री

मसालों को सीलन और गांठों से कैसे बचाएं? जानें 4 सीक्रेट किचन टिप्स

लाइफ स्टाइल

मसालों को सीलन और गांठों से कैसे बचाएं? जानें 4 सीक्रेट किचन टिप्स

मसालों में गांठें अक्सर नमी के कारण बनती हैं। जानिए कैसे उन्हें सूखा रखकर और उचित तरीके से स्टोर करके इस समस्या से बचा जा सकता है।

सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके

राज्य

सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके

पंजाब में सिख बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से टकराव किया। आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ।

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

मनोरंजन

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

IFFM 2026 में रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की ऑनरेरी डिग्री प्रदान की गई, उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपने योगदान के लिए यह सम्मान पाया.