Tigress Video: संजय टाइगर रिजर्व में 'मौसी' बाघिन की शावकों के साथ मस्ती

28-tigress-mausi-sanjay-reserve-video

Tigress Video: संजय टाइगर रिजर्व में 'मौसी' बाघिन की शावकों के साथ मस्ती

tigress video संजय टाइगर रिजर्व में मौसी बाघिन की शावकों के साथ मस्ती

sanjay reserve video: प्रकृति के अनमोल पलों में से एक दृश्य गुरुवार सुबह संजय टाइगर रिजर्व में देखा गया। बाघिन T28, जिसे सभी 'मौसी बाघिन' के नाम से जानते हैं, अपने चार शावकों के साथ करीब दो महीने बाद दोबारा मिली। इस भावुक मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मां का ममता भरा व्यवहार और शावकों की शरारतें दिल जीत लेती हैं।

वायरल वीडियो में दिखी ममता और मासूमियत

गुरुवार सुबह 10 बजे वनकर्मियों की कैमरा ट्रैप टीम को यह दिलकश दृश्य मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघिन T28 अपने चारों शावकों को प्यार से दुलार रही है, जबकि शावक मस्ती और खेल में मगन हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।

sanjay reserve video: T28 की अनोखी कहानी

T28 की कहानी वन्यजीव संरक्षण की दुनिया में मिसाल बन चुकी है। वर्ष 2022 में उसकी बहन T18 की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उस वक्त T18 के चार शावक अनाथ हो गए थे। तब T28 ने उनमें से तीन शावकों को गोद लिया। वह पहले से तीन शावकों की मां थी। यानी उसने कुल छह शावकों की देखभाल की, उन्हें जंगल में जीवित रहना सिखाया और आज वे सभी स्वस्थ व सक्रिय हैं।

वन विभाग की नजर में मौसी और शावक

DFO राजेश कन्ना टी ने जानकारी दी कि T28 और उसके शावकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। यह पुनर्मिलन वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा – "T28 ने साबित कर दिया कि बाघ जैसे क्षेत्रीय जीवों में भी पारिवारिक भावना और स्नेह होता है।"

Read More :- इमरजेंसी के 50 साल पूरे: कैबिनेट की एक बैठक में दो मिनट का मौन

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

राज्य

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नए CBG प्लांट की नींव रखी, जो 435 डेयरी मालिकों को लाभ पहुंचाएगा और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देगा।

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

खेल

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

BCCI भारतीय क्रिकेट को एकीकृत करने के लिए 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' का पद स्थापित कर सकता है, VVS लक्ष्मण को इस भूमिका के लिए चुना जा सकता है।

सीएम डॉ. मोहन स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस-होमगार्ड के जवानों को देंगे पदक, जानें कौन-कौन अधिकारी होंगे सम्मानित

राज्य

सीएम डॉ. मोहन स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस-होमगार्ड के जवानों को देंगे पदक, जानें कौन-कौन अधिकारी होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त को भोपाल में लाल परेड मैदान पर आयोजित पदक अलंकरण समारोह में शामिल होंगे और पदक प्रदान करेंगे।