Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • NM Bulletin 16: EVM ब्लैक बॉक्स की तरह,  जल संकट पर मटका फोड़ प्रदर्शन,  ICU में हुआ निकाह
  • देश-विदेश

NM Bulletin 16: EVM ब्लैक बॉक्स की तरह,  जल संकट पर मटका फोड़ प्रदर्शन,  ICU में हुआ निकाह

himani Shrotiya June 16, 2024

NM Bulletin: 9 बड़ी खबरें

1. EVM ब्लैक बॉक्स की तरह

NM Bulletin: लोकसभा चुनाव खत्म हुए 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन (EVM) का विवाद खत्म नहीं हो रहा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार 16 मई को कहा- भारत में EVM ब्लैक बॉक्स की तरह है। किसी को भी इसकी जांच की अनुमति नहीं है।

2. जल संकट पर मटका फोड़ प्रदर्शन 

जल संकट को लेकर भाजपा दिल्ली के 14 जगहों पर मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। छतरपुर के जल बोर्ड ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। 

Read More: Shubman Gill: रोहित शर्मा से पंगा, T20 World Cup से भगाए गए गिल!

3. शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर की मीटिंग

NM Bulletin: गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आतंकवाद को कुचलें और आतंकियों की मदद करने वालों पर भी सख्ती बरतें।

4. NM Bulletin: ICU में हुआ निकाह 

लखनऊ के एक अस्पताल में ICU में मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ दो बेटियों का निकाह हुआ। दोनों की शादी 22 जून को होनी थी। उससे पहले पिता की तबीयत बिगड़ गई। इसलिए निकाह ICU में करवाया गया। 

5. डीपफेक कंटेंट पर रोक की तैयारी 

NM Bulletin: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जनरेट किए गए फर्जी वीडियो और डीपफेक कंटेंट पर रोक की तैयारी है। केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया बिल लाने वाली है।इस विधेयक में AI टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग और तरीकों पर चर्चा होगी।

6. लाडली बहनों ने किया शिवराज का स्वागत

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार भोपाल पहुंचे, यहां  के लाडली बहनों ने उनका भव्य स्वागत किया

7. CM ने मांगे पिता से पैसे

NM Bulletin: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को फादर्स डे पर पिता पूनमचंद यादव से मुलाकात की। सीएम ने पैसे मांगे तो उन्होंने 500 रुपए के नोटों की गड्‌डी निकालकर थमा दी। सीएम ने एक नोट रखा और बाकी लौटा दिए। इसी दौरान पिता ने सीएम बेटे को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल थमा दिया।

8. ट्रॉले ने दो लोगों को रौंदा

खंडवा में 16 चक्के के ट्रॉले ने दो लोगों को रौंद दिया। बाइक सवार की मौत हो गई। जबकी सड़क किनारे खड़ी महिला गंभीर घायल है। इसके पहले ट्रॉले ने एक कार को टक्कर मारी थी।

9. NM Bulletin: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने की पति की हत्या  

छिंदवाड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। और शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया। तीन दिन तक वह घरवालों से इस बात को छिपाए रही। लेकिन गांव वालों काे पता चलने के डर से शनिवार शाम शिवपुरी थाने पहुंचकर सच्चाई बता दी।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Shubman Gill: रोहित शर्मा से पंगा, T20 World Cup से भगाए गए गिल!
Next: Malaika के बाद कुशा कपिला का जुड़ रहा Arjun Kapoor के साथ नाम

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.