
NM Bulletin: 9 बड़ी खबरें
1. EVM ब्लैक बॉक्स की तरह
NM Bulletin: लोकसभा चुनाव खत्म हुए 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन (EVM) का विवाद खत्म नहीं हो रहा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार 16 मई को कहा- भारत में EVM ब्लैक बॉक्स की तरह है। किसी को भी इसकी जांच की अनुमति नहीं है।
2. जल संकट पर मटका फोड़ प्रदर्शन
जल संकट को लेकर भाजपा दिल्ली के 14 जगहों पर मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। छतरपुर के जल बोर्ड ऑफिस में तोड़फोड़ की गई।
Read More: Shubman Gill: रोहित शर्मा से पंगा, T20 World Cup से भगाए गए गिल!
3. शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर की मीटिंग
NM Bulletin: गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आतंकवाद को कुचलें और आतंकियों की मदद करने वालों पर भी सख्ती बरतें।
4. NM Bulletin: ICU में हुआ निकाह
लखनऊ के एक अस्पताल में ICU में मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ दो बेटियों का निकाह हुआ। दोनों की शादी 22 जून को होनी थी। उससे पहले पिता की तबीयत बिगड़ गई। इसलिए निकाह ICU में करवाया गया।
5. डीपफेक कंटेंट पर रोक की तैयारी
NM Bulletin: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जनरेट किए गए फर्जी वीडियो और डीपफेक कंटेंट पर रोक की तैयारी है। केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया बिल लाने वाली है।इस विधेयक में AI टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग और तरीकों पर चर्चा होगी।
6. लाडली बहनों ने किया शिवराज का स्वागत
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार भोपाल पहुंचे, यहां के लाडली बहनों ने उनका भव्य स्वागत किया
7. CM ने मांगे पिता से पैसे
NM Bulletin: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को फादर्स डे पर पिता पूनमचंद यादव से मुलाकात की। सीएम ने पैसे मांगे तो उन्होंने 500 रुपए के नोटों की गड्डी निकालकर थमा दी। सीएम ने एक नोट रखा और बाकी लौटा दिए। इसी दौरान पिता ने सीएम बेटे को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल थमा दिया।
8. ट्रॉले ने दो लोगों को रौंदा
खंडवा में 16 चक्के के ट्रॉले ने दो लोगों को रौंद दिया। बाइक सवार की मौत हो गई। जबकी सड़क किनारे खड़ी महिला गंभीर घायल है। इसके पहले ट्रॉले ने एक कार को टक्कर मारी थी।
9. NM Bulletin: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने की पति की हत्या
छिंदवाड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। और शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया। तीन दिन तक वह घरवालों से इस बात को छिपाए रही। लेकिन गांव वालों काे पता चलने के डर से शनिवार शाम शिवपुरी थाने पहुंचकर सच्चाई बता दी।