Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • नीतीश के शपथ ग्रहण के खास मोमेंट, चिराग ने छूए मांझी के पैर
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

नीतीश के शपथ ग्रहण के खास मोमेंट, चिराग ने छूए मांझी के पैर

himani Shrotiya November 20, 2025
Nitish Kumar Oath Moments Chirag: बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बन चुकी है। नीतीश के साथ 2 डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिनमें 14 BJP कोटे से, 8 JDU से, लोजपा(R) से 2 हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया है। इस शपथ ग्रहण की कई खास बाते और मोमेंट रहे।

PM ने लहराया गमछा

शपथ ग्रहण के दौरान PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, UP, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली, MP और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। 

Nitish Kumar Oath Moments Chirag: चिराग ने छूए पैर

 भरे मंच पर चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अक्सर देखा गया है कि चिराग और मांझी मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर हमलावर रहते है लेकिन शपथ समारोह में जैसे ही चिराग की नजर जीतन राम मांझी पर पड़ी उन्होंने झुक कर मांझी के पैर छुए और प्रणाम किया। 

चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के पैर छूए
चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के पैर छूए

तेजप्रताप को हराने वाला बना मंत्री

नीतीश कैबिनेट में इस बार 13 नए चेहरों को मौका दिया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। ये वहीं संजय सिंह है जिन्होंने महुआ सीट से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी। BJP ने रामकृपाल यादव को भी मंत्री बनाया है, जो लालू सरकार में भी मंत्री थे। मंत्रिमंडल में 3 महिलाएं भी शामिल है। महिलाओं की कैबिनेट में हिस्सेदारी 11 फीसदी है। साथ ही 3 ऐसे मंत्री हैं, जो पहली बार विधायक बने हैं।

संजय सिंह
संजय सिंह

Nitish Kumar Oath Moments Chirag: 3 महिला मंत्री

नीतीश कुमार ने लेसी सिंह पर फिर भरोसा जताया है। धमदाहा से 6 बार की विधायक लेसी सिंह पिछली सरकार में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थीं। बीजेपी से जुड़ी रमा निषाद चैनपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। श्रेयसी सिंह को पहली बार कैबिनेट में जगह मिली है। जमुई सीट से BJP  विधायक और नेशनल लेवल की शूटर हैं। श्रेयसी ने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।

श्रेयसी सिंह
श्रेयसी सिंह

सम्राट का प्रणाम, विजय को शाबाशी

बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मुलाकात सभी को याद रहेगी। पीएम मोदी को देखते ही सम्राट चौधरी ने उन्हें प्रणाम किया। फिर पीएम मोदी ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान, नीतीश कुमार भी अपनी कुर्सी बैठे-बैठे नमस्ते करते हुए दिखाई दिए। पीएम मोदी ने विजय सिन्हा से हाथ मिलाया। इसके साथ ही उनका कंधा थप-थपाकर शाबाशी भी दी। खास बाद ये रही की शपथ लेने के बाद सभी मंत्रियों ने सीधे प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया..इस दौरान नीतीश कुमार अपनी कुर्सी पर बैठे रहे।

बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार, 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ, 13 नए मंत्रियों को मौका

Nitish Kumar Cabinet: बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार बन चुकी है। पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

बिहार के 26 मंत्री
बिहार के 26 मंत्री

प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनेंगे। JDU-BJP में इसको लेकर सहमति बन गई है। डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन विधानसभा से इस बार 9वीं बार विधायक बने। पूरी खबर..

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: BHOPAL CRIME UPDATE : पुलिस ने दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पकड़ा
Next: Delhi blast new update : आतंकी डॉ उमर नबी का उत्तराखंड कनेक्शन

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान
  • जुर्म गाथा
  • बिहार

बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान, घटना से पहले महिला ने रोते हुए वीडियो किया था जारी

Rohan Umak March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.