नीतीश का मिथिला कार्ड, खोला खजाना, मधुबनी को 391 करोड़ की सौगात

nitish-kumar-mithila-card-cm-opens-treasury-madhubani-391-crore-gift

नीतीश का मिथिला कार्ड, खोला खजाना, मधुबनी को 391 करोड़ की सौगात

नीतीश का मिथिला कार्ड खोला खजाना मधुबनी को 391 करोड़ की सौगात

Nitish Kumar Madhubani: समृद्धि यात्रा के दूसरे फेज की शुरूआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी पहुंचे। मधुबनी में समृद्धि यात्रा के दौरान CM नीतीश ने कई विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 298 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 93 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही कहा कि मधुबनी के सभी 21 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल खुलेगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि जबसे हमने सत्ता संभाली है, तब से विकास के काम कर रहे हैं। आज बिहार में अमन है, लेकिन हमारे आने से पहले बहुत विवाद होते थे। उनके समय में क्या हालात थे, यह किसी से छुपा हुआ नहीं है।  [caption id="attachment_130756" align="alignnone" width="587"]मधुबनी को 391 करोड़ की सौगात मधुबनी को 391 करोड़ की सौगात[/caption]

CM नीतीश की घोषणाएं

  • मॉडल सदर अस्पताल को अतिविशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा।
  • खेल को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सलेंस खोला जाएगा।
  • सभी पंचायत में दुग्ध केंद्र खोले जाएंगे, और 1024 दुग्ध समितियां बनेंगी।
  • 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार मिलेगा।
  • कौशल विभाग का निर्माण किया जाएगा।
  • सरकारी डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगेगी। 
  • बिहार में 5 नए एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Nitish Kumar Madhubani: नीतीश का मिथिला कार्ड

मधुबनी वो जिला है जहां NDA को 10 में से 9 सीटों पर जीत मिली थी। यहां एक विशेषता ये भी है कि जीत के आईने में JDU ने BJP के ही बराबर जीत का स्ट्राइक रेट दर्ज कर मिथिलांचल में अपनी मजबूत राजनीतिक स्थिति का एहसास भी कराया है। प्रगति यात्रा के दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी पर काफी मेहरबान हुए थे। इसके बदले मधुबनी की जनता ने साल 2025 के चुनाव में 100% स्ट्राइक रेट देकर 4 सीटों पर जीत दर्ज कर दी।  नीतीश का मिथिला कार्ड

सरकार ने खोला खजाना

Nitish Kumar Madhubani: CM नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी 'समृद्धि यात्रा' के दूसरे चरण के तहत मिथिलांचल के मधुबनी में बतौर रिटर्न गिफ्ट सरकार का खजाना खोल दिया है। समृद्धि यात्रा में मधुबनी को 391 करोड़ की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर सरकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

संबंधित सामग्री

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

राज्य

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

मध्य प्रदेश के सागर जिले में खजाने की अफवाह के कारण भीड़ ने जंगल में खुदाई की। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिससे तनाव बढ़ा और पथराव हुआ।

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

राज्य

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

खंडवा में 48 घंटे की लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया, स्कूल बंद और राहत शिविर सक्रिय।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

राज्य

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

राज्य

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

मध्यप्रदेश के हरदा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नई तकनीकी और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया।

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

राज्य

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जबलपुर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री शामिल हैं।