Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • NEET 2025: नीट में ऑल इंडिया रैंक 15 लाने वाले मानवेंद्र सिंह का सम्मान, समाज में खुशी की लहर
  • राजस्थान

NEET 2025: नीट में ऑल इंडिया रैंक 15 लाने वाले मानवेंद्र सिंह का सम्मान, समाज में खुशी की लहर

divya mistry June 23, 2025

NEET 2025: जोधपुर जिले के चावण्डियाली गांव के युवा मानवेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 15 हासिल की है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर राजपुरोहित मेडिकल मित्र मंडल, जोधपुर द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

NEET 2025:
NEET 2025:

NEET 2025: जोधपुर और राजस्थान का नाम गौरव से ऊंचा कर दिया

मानवेंद्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी पुख सिंह भैंसर (चावण्डियाली) के सुपुत्र हैं। उन्होंने नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में पूरे देशभर के करीब 23 लाख छात्रों के बीच 15वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे राजपुरोहित समाज, गांव, जोधपुर और राजस्थान का नाम गौरव से ऊंचा कर दिया है।

NEET 2025: बल्कि युवाओं को प्रेरणा देने वाला

सम्मान समारोह में उन्हें पारंपरिक साफा पहनाकर, फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही, उनके पिता पुख सिंह को भी मंच पर साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। यह दृश्य न केवल गौरवपूर्ण था, बल्कि युवाओं को प्रेरणा देने वाला भी।

23 लाख छात्रों के बीच 15वीं रैंक प्राप्त करना वास्तव

समारोह को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह बारवा ने कहा, “23 लाख छात्रों के बीच 15वीं रैंक प्राप्त करना वास्तव में एक असाधारण उपलब्धि है। यह मानवेंद्र की अथक मेहनत, लगन और माता-पिता के सहयोग का फल है।”

NEET 2025: बढ़ने के लिए हमेशा सहयोग करता रहेगा

इस कार्यक्रम में संगठन के सुरजीत सिंह धांगड़वास और जितेन्द्र सिंह भैंसर ने कहा कि यह सफलता समाज के हर युवा को बड़ी प्रेरणा देगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल मित्र मंडल समाज के युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हमेशा सहयोग करता रहेगा।

NEET 2025: समारोह में समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे जिनमें ओंकार सिंह डँढोरा, भगीरथ सिंह निम्बाडा, भगवानसिंह जैतिवास, अर्जुन सिंह सुरानी, गजेंद्र सिंह पुनाड़िया, देवी सिंह छोटी बावड़ी, किशन सिंह ओसिया, सुमेर सिंह रूपावास, सम्पत सिंह नारवा, नरेंद्र सिंह टूकलिया, सूरजपाल सिंह राजपुरा, रणजीत सिंह ऊटाम्बर, खिंव सिंह भाटेलाई, मुकेश सिंह रुंदीया, उत्तम सिंह अर्थंडी, मनीष सिंह धीरदेसर, गिरधारी सिंह दुगोली, विक्रम सिंह धारिया, पृथ्वी सिंह बासनी, जितेंद्र सिंह भावण्डा, सुनील सिंह कोसना प्रमुख रूप से शामिल थे।

यह कार्यक्रम समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बन गया है, जो आने वाले समय में और भी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित, विसावदर और लुधियाना में AAP ने लहराया परचम
Next: Anupamaa Set Fire Incident: अनुपमा सेट पर लगी भीषण आग, टेंट एरिया जलकर राख!

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.