Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • ujjain navratri news : नवरात्रि पर देवी मंदिरों में धूम
  • मध्य प्रदेश
  • सनातन

ujjain navratri news : नवरात्रि पर देवी मंदिरों में धूम

Narendra Singh April 4, 2025
मां हरिसिद्धी
मां हरिसिद्धी

ujjain navratri news : हरसिद्धि शक्तिपीठ में जगमग हो रहीं दीपमालिकाएं

ujjain navratri news : चैत्र नवरात्रि में उज्जैन की मां हरसिद्धि का आंगन जगमगा उठा है। अलसुबह से देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। देश की 51 शक्तिपीठ में 26वीं हरसिद्धि शक्तिपीठ के दर्शन पूजन से मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि सूर्योदय से पहले दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे हैं।

जगमग हो रहीं दीपमालिकाएं

इसके अलावा मंदिर परिसर में स्थित दीपमालिकाएं प्रज्वलित की जा रही हैं। उन्हें देखने के लिए गुजरात, राजस्थान से भी भक्त पहुंच रहे हैं। पुजारी राजू गोस्वामी के अनुसार माता रानी का स्वरूप वैसे भी अद्भुत है लेकिन वर्ष की चार नवरात्रि में माता अपने भक्तों के घर आंगन को धन धान्य, सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करने के ममता का खजाना वरदहस्त से बांटती प्रतीत होती हैं।

मां बगलामुखी
मां बगलामुखी

मां के भक्त ने भेंट किया सोने का मुकुट

उज्जैन के भैरवगढ़ क्षेत्र में स्थित मां बगलामुखी माता मंदिर में मुम्बई के भक्त ने आधा किलो सोने का मुकुट का गुप्त दान किया है। मुकुट की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है।

नवरात्रि के पावन पर्व पर बगलामुखी मंदिर में बुधवार को मुम्बई से आए एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर आधा किलो वजनी सोने का मुकुट भेट किया। इसके बाद भक्त ने सभी के लिए प्रसादी स्वरुप एक भंडारा भी रखा।

ujjain navratri news

मंदिर के महंत पीर योगी रामनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन और अभिषेक किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान नवरात्रि में मां बगलामुखी की आराधना की जाती है। भक्तो की मुराद पूरी होने पर भक्त माता को भेंट स्वरूप विभिन्न वस्तुएं अर्पित करते हैं। इसी क्रम में एक भक्त ने गुप्त रूप से मां बगलामुखी को 500 ग्राम सोने का मुकुट समर्पित किया, जो अब मंदिर में मां की प्रतिमा पर विराजमान है।

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app

Read More : RBI Rules 2025 : 1 मई से ATM से कैश निकालना महंगा होगा

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Khandwa : खंडवा में एक साथ जलीं 8 चिताएं
Next: Amit Shah Chhattisgarh Visit : अमित शाह की नक्सल पर हाईलेवल मीटिंग

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.