मेसी टूर के बाद खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा, ममता का सख्त एक्शन

west-bengal-sports-minister-resigns-messi-tour-mamata-action

मेसी टूर के बाद खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा, ममता का सख्त एक्शन

मेसी टूर के बाद खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा ममता का सख्त एक्शन

Sports Minister Resigns Messi Tour: पश्चिम बंगाल में मेसी टूर को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है।

खेल मंत्री का इस्तीफा

तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। मेसी टूर में राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और विधाननगर पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार को मुख्य सचिव ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं बिधाननगर के DC को निलंबित कर दिया गया है।

Sports Minister Resigns Messi Tour: ममता खुद संभालेंगी पद

13 दिसंबर को साल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ और अव्यवस्था की घटना के बाद उन्होंने CM ममता को इस्तीफे की पेशकश की थी। नया खेल मंत्री बनाए जाने तक ममता खुद ये पद संभालेंगी। [caption id="attachment_122619" align="alignnone" width="531"]मेसी टूर के बाद खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा मेसी टूर के बाद खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा[/caption]

CM का सख्त एक्शन

इधर, स्टेडियम की घटना पर CM ने सख्त एक्शन लिया है। मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय SIT गठित की गई। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय होगी। सॉल्ट लेक स्टेडियम के CEO डी.के. नंदन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस ली गई हैं। 

क्या है मामला?

Sports Minister Resigns Messi Tour: दरअसल, अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी 3 दिन के इंडिया टूर पर आए थे। 13 दिसंबर की रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें सॉल्ट लेक स्टेडियम में 1 घंटा रुकना था, लेकिन वे 22 मिनट बाद ही वहां से निकल गए । इससे गुस्साए फैंस ने कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ की थी। इससे कारण भगदड़ जैसे हालात भी बन गए।

Messi का दीदार नहीं होने पर भड़कें फैंस, तोड़ी कुर्सियां, ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार

Messi Fans Outrage: अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए। उनके साथ अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल और उरुग्वे के लुईस सुआरेज भी हैं। GOAT इंडिया टूर के पहले चरण के दौरान सभी प्लेयर कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। जहां वे फैंस से मिले। लेकिन करीब 22 मिनट  में ही निकल गए।
फैंस ने तोड़ी कुर्सियां
फैंस ने तोड़ी कुर्सियां
मेसी रात करीब 2:26 बजे कोलकाता पहुंचे थे। सुबह शहर में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया और करीब 11:30 बजे वे साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। जहां नेताओं, पूर्व फुटबॉलर्स, कोच और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने उन्हें घेर लिया। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

भारत में कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं लू

मध्य प्रदेश

भारत में कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं लू

पिछले 24 घंटे में भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी, आंधी और बारिश देखी गई। उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-बारिश से मौतें भी हुई हैं।

शेयर बाजार बंद हुआ उछाल के साथ, विश्व बाजारों में मिले-जुले संकेत

फाइनेंस

शेयर बाजार बंद हुआ उछाल के साथ, विश्व बाजारों में मिले-जुले संकेत

भारतीय शेयर बाजाऱ में आज तेजी देखी गई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में अस्पष्टता बरकरार रही।

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

उत्तराखंड

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

ऋषिकेश कोर्ट ने मनजीत जौहर को अग्रिम जमानत दी, जबकि मानव जौहर की जमानत याचिका खारिज कर दी। मानव अब फरार है।

Lemon Peel For Health: क्या आप भी फेंक देते हैं नींबू के छिलके? जानिए इसके फायदे...

लाइफ स्टाइल

Lemon Peel For Health: क्या आप भी फेंक देते हैं नींबू के छिलके? जानिए इसके फायदे...

नींबू के छिलके में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, स्किन की चमक बढ़ाने और पाचन में सहायक होते हैं।

बेंगलुरु: हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे शामिल

देश-विदेश

बेंगलुरु: हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे शामिल

बेंगलुरु में बारिश के कारण हॉस्पिटल की दीवार गिरी, 7 की मौत। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और मुआवजा की घोषणा की।