करूर हादसे के बाद विजय की बड़ी रैली, पिस्तौल लेकर पहुंचा शख्स, भीड़ बेकाबू

vijay-rally-pistol-man-after-karur-incident-crowd-chaos

करूर हादसे के बाद विजय की बड़ी रैली, पिस्तौल लेकर पहुंचा शख्स, भीड़ बेकाबू

करूर हादसे के बाद विजय की बड़ी रैली पिस्तौल लेकर पहुंचा शख्स भीड़ बेकाबू

Vijay Puducherry Rally Pistol Incident: तमीलनाडू में हुए करूर हादसे के बाद TVK की बड़ी रैली आयोजित हुई।पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड में विजय ने DMK पर जमकर निशाना साधा। वहीं रैली में एक शख्स पिस्तौल लेकर पहुंचा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने कहा कि वह एक निजी सुरक्षा कर्मचारी है जो देर से आया था और उसके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। हालांकि, उसने यह बताने से इनकार कर दिया कि वह किसकी सुरक्षा में लगा था।  [caption id="attachment_121266" align="alignnone" width="629"]पिस्तौल लेकर पहुंचा शख्स पिस्तौल लेकर पहुंचा शख्स[/caption]

रैली में भीड़ बेकाबू

वहीं दूसरी तरफ, एक्टर विजय की रैली में भीड़ बेकाबू हो गई। रैली में सिर्फ 5,000 लोगों की अनुमति दी गई थी। लेकिन, बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। युवक-युवतियां और महिलाएं बैरिकेड फांदकर अंदर घुस गई। लोग विजय की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर भी चढ़ गए। भीड़ काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

Vijay Puducherry Rally Pistol Incident: 41 लोगों की हुई थी मौत

बता दे कि, 27 सितंबर को करूर में TVK की रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद विजय की यह पहली जनसभा थी। वहीं तमिलनाडु सरकार ने विजय को रैलियां निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। Read More: भगदड़ के बाद पहली बार विजय की सभा, चुनाव प्रचार किया शुरू, DMK पर लगाए आरोप

विजय ने DMK पर साधा निशाना

Vijay Puducherry Rally Pistol Incident: विजय ने रैली को संबोधित करते हुए DMK पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि DMK पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि उनका काम ही लोगों को धोखा देना है। विजय ने पुदुचेरी के लोगों से कहा कि वे TVK को मौका दें और उन्हें वैसा न ठुकराएं जैसा कुछ लोग तमिलनाडु में करते हैं। एक्टर विजय ने यह भी कहा कि प्रशासनिक तौर पर भले तमिलनाडु और पुदुचेरी अलग हों, लेकिन भावना से दोनों एक ही हैं और दोनों के लोगों के बीच का रिश्ता कभी अलग नहीं हो सकता।

संबंधित सामग्री

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा ने पंजाब के उद्योगपतियों को अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया, सुविधाओं और नई औद्योगिक नीति 2026 का वादा किया।

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बस ने ट्रक को टक्कर मारी, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना रायपुर-जबलपुर हाईवे पर हुई।

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

राजस्थान

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

CM Bhajanlal Sharma visited Anjani Mata Dham in Chenda village, Pali, inaugurated a girls' college, and addressed job creation and women's issues.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।