वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी स्टेशन पर मारपीट: भाजपा विधायक के समर्थकों पर आरोप

vande-bharat-express-latest-news

वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी स्टेशन पर मारपीट: भाजपा विधायक के समर्थकों पर आरोप

By:

Ranu

वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी स्टेशन पर मारपीट भाजपा विधायक के समर्थकों पर आरोप

vande bharat express latest news: दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक्जीक्यूटिव कोच में एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में 7-8 लोगों पर एक यात्री को पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये लोग उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की बबीना विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजीव सिंह के समर्थक थे। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल खड़े किए हैं।

सीट बदलने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मारपीट का कारण सीट बदलने को लेकर हुआ विवाद था। राजीव सिंह अपनी पत्नी कमली सिंह और बेटे श्रेयांश सिंह के साथ दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच E-2 में सवार हुए थे। उनकी सीट नंबर 8 थी, जबकि उनकी पत्नी की सीट नंबर 50 और बेटे की सीट नंबर 51 थी। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग यात्री से सीट नंबर 49 को बदलने का अनुरोध किया गया, जिसे यात्री ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ा और राजीव सिंह के समर्थकों ने कथित तौर पर उस यात्री के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में यात्री के नाक से खून निकलने की खबर है।

कांग्रेस ने की निंदा( vande bharat express latest news)

[caption id="attachment_88976" align="alignnone" width="300"]vande bharat vande bharat[/caption] इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। X पर एक पोस्ट में कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस घटने की निंदा करते हुए लिखा, "वंदे भारत ट्रेन में बुज़ुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया — बबीना के BJP विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झाँसी स्टेशन पर पीटा! नाक से खून निकल आया... ये है 'सुशासन' की असलियत?" इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं।

पूर्व मंत्री रावत ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

जिस वक्त ट्रेन में मारपीट हुई उस वक्त पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी उसी कोच में थे। पूर्व मंत्री ने X पर घटना के बारे में लिखा-

'वंदे भारत (20172) में एक्जीक्यूटिव क्लास (E2) में सीट नंबर 49 पर बैठे एक व्यक्ति के साथ 7-8 बाहर से आए लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपीट की। घायल के नाक, मुंह, कान से खून बहने लगा। इन लोगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे थे।'

Read More :- 14 महीने की सबसे बड़ी राहत: खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

संबंधित सामग्री

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

हरियाणा

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, विभिन्न नवाचारों और स्वास्थ्य रणनीतियों पर चर्चा के लिए विशेषज्ञ एकत्रित हुए।


ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

मध्य प्रदेश

ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

भोपाल के ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली, विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास के मामले में।

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान सरकार ने जयपुर में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे युवाओं को ग्लोबल अवसर मिलेंगे।