Uttarakhand sports promotion scheme: खेल प्रतिभाओं को निखारेगी धामी सरकार की योज...

uttarakhand-sports-promotion-scheme-cm-dhami

Uttarakhand sports promotion scheme: खेल प्रतिभाओं को निखारेगी धामी सरकार की योजना, मुख्यमंत्री बोले- पढ़ाई-खेल दोनों अहम

uttarakhand sports promotion scheme खेल प्रतिभाओं को निखारेगी धामी सरकार की योजना मुख्यमंत्री बोले- पढ़ाई-खेल दोनों अहम

वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया छात्रों से संवाद

Uttarakhand sports promotion scheme: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित पर्यटक आवास गृह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चम्पावत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस ‘बाल संवाद कार्यक्रम’ का उद्देश्य स्कूलों में खेल गतिविधियों की स्थिति जानना और खिलाड़ियों की जरूरतों व सुझावों पर चर्चा करना था।

read more:  कैलाश मानसरोवर यात्रा का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को किया रवाना

विद्यार्थियों ने साझा की अपनी बात

मुख्यमंत्री ने रा.इ.का. चम्पावत के गौरव, रा.इ.का. पाटी की प्रीति, रा.बा.इ.का. टनकपुर की कंचन, रा.इ.का. चौमेल के सागर और रा.बा.इ.का. चम्पावत की मोनिका से बातचीत की। इन खिलाड़ियों ने बताया कि वे ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ से नियमित लाभ उठा रहे हैं, जिससे उनके खेल कौशल को निखारने में मदद मिल रही है।

खेल को दिया पढ़ाई जितना महत्व

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब सिर्फ देवभूमि नहीं बल्कि खेलभूमि के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को अमृतकाल का सारथी बताते हुए अनुशासन, समय प्रबंधन और मेहनत पर जोर दिया।

सरकार कर रही खेल प्रतिभाओं को मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने और प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सुविधाएं, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

read more: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में की धान की रोपाई, किसानों के साथ साझा किया श्रम और संस्कृति का अनुभव

खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Uttarakhand sports promotion scheme: धामी ने ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’ और राज्य की खेल नीति को युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मौका मिले, ताकि उत्तराखंड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में नाम रोशन कर सके।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..

Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

 

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।