Taj Mahal : अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने परिवार के साथ ताजमहल घूमे

us-vice-president-jd-vance-agra-visit

Taj Mahal : अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने परिवार के साथ ताजमहल घूमे

taj mahal  अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने परिवार के साथ ताजमहल घूमे

US Vice President JD Vance Agra Visit : विजिटर बुक में लिखा- अद्भुत... ये सच्चे प्यार का प्रमाण

US Vice President JD Vance Agra Visit : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस ने आगरा में ताजमहल देखा। पत्नी उषा, बेटों विवेक, इवान और बेटी मिराबेल के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाईं। वेंस बेटी को गोद में लेकर ताजमहल परिसर में घूमे। वेंस के तीनों बच्चे भारतीय रंग में नजर आए। दोनों बेटे एक जैसे ट्रेडिशनल कुर्ता-पैजामा पहने हुए थे।

विजिटर बुक में लिखा- ताजमहल अद्भुत

वेंस ने ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा- ताजमहल अद्भुत है! सच्चे प्यार, मानवीय सरलता और भारत की महान संस्कृति के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण...धन्यवाद। बताया जा रहा है कि वेंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विजिटर बुक में जो लिखा था, उसे भी पढ़ा।

पहलगाम हमले के बाद वेंस के स्वागत में रखे गए कार्यक्रम रद्द

वेंस परिवार के साथ करीब ढाई घंटे तक आगरा में रहे। मंगलवार सुबह 10 बजे उनका हेलिकॉप्टर सुबह 10 बजे आगरा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान से सबसे पहले उनकी पत्नी और बेटी बाहर आईं, फिर बेटे और अंत में वेंस।वेंस का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वेंस के स्वागत के लिए 8 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

सुरक्षा में 20 IPS अधिकारी

वेंस फैमिली को देखने के लिए आगरा में सड़कों के दोनों ओर हजारों लोग जुटे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने अधिक भीड़ जमा नहीं होने दी। वेंस की सुरक्षा में 20 IPS अधिकारी, 3500 पुलिसकर्मी और ब्लैक कमांडो तैनात किए गए। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।वेंस 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। सोमवार को वे दिल्ली पहुंचे। वहां अक्षरधाम मंदिर गए, शाम को PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को जयपुर में आमेर का किला देखा। Raed More:- Pahalgam terror attack latest news and updates: पर्यटकों पर घातक हमला, 26 की मौत, लश्कर के टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel  Watch Now:- Expose हुआ हवस का पर्चेबाज़ बाबा ! देखे NATION MIRROR की पूरी रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”