दिपावली को यूनेस्को ने किया विश्व धरोहर में शामिल, PM मोदी ने दी बधाई

unesco-includes-diwali-world-heritage-pm-modi-congratulations

दिपावली को यूनेस्को ने किया विश्व धरोहर में शामिल, PM मोदी ने दी बधाई

दिपावली को यूनेस्को ने किया विश्व धरोहर में शामिल pm मोदी ने दी बधाई

UNESCO Diwali World Heritage: अब दीपावली की रौशनी पूरी दुनिया को रोशन करेगा। हिंदू पर्व दिवाली आधिकारिक रूप से दुनिया की साझा धरोहर बन गई है। इसे अब यूनेस्को ने भी मान्यता देते हुए अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की लिस्ट में शामिल कर लिया। ये वह लिस्ट है जहां दुनिया की सबसे अनूठी, जीवंत और ऐतिहासिक परंपराएं सुरक्षित रखी जाती हैं। 

यूनेस्को की बैठक में फैसला

दिल्ली में लाल किले पर आयोजित यूनेस्को की एक बैठक में यह फैसला लिया गया। यह पहली बार है कि भारत इनटैंजिबल कल्चरल हेरिटेज के संरक्षण के लिए इंटरगवर्नमेंटल कमेटी के सत्र की मेजबानी कर रहा है। इस समिति का 20वां सत्र लाल किले में 8 से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। दिपावली को यूनेस्को ने किया विश्व धरोहर में शामिल

भारत की 15 सांस्कृतिक विरासत लिस्ट में शामिल

Unesco द्वारा दीपावली उत्सव को प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल किए जाने की घोषणा के बाद 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे गूंज उठे। भारत की 15 चीजें यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल हैं। कुंभ मेला, कोलकाता की दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा नृत्य, योग, वैदिक मंत्रोच्चार की परंपरा और रामलीला महाकाव्य ‘रामायण’ का पारंपरिक प्रदर्शन इनमें शामिल हैं। दीपावली भारत के उन त्योहारों में से एक है जो अब दुनिया के कई अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है।  Read MOre: अयोध्या में धव्जोत्सव, राम मंदिर पर PM और मोहन भागवत ने फहराया भगवा ध्वज

UNESCO Diwali World Heritage: PM ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता में और वृद्धि होगी। PM मोदी ने यूनेस्को द्वारा दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर एक पोस्ट में कहा - 'भारत और दुनियाभर के लोग काफी खुश हैं। हमारे लिए दिवाली, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी है। यह ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। दीपावली को Unesco की अमूर्त विरासत सूची में शामिल किए जाने से इस त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

संबंधित सामग्री

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा ने पंजाब के उद्योगपतियों को अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया, सुविधाओं और नई औद्योगिक नीति 2026 का वादा किया।

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बस ने ट्रक को टक्कर मारी, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना रायपुर-जबलपुर हाईवे पर हुई।

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

राजस्थान

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

CM Bhajanlal Sharma visited Anjani Mata Dham in Chenda village, Pali, inaugurated a girls' college, and addressed job creation and women's issues.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।