ब्रिटेन में खालिस्तानी लिंक पर कड़ा एक्शन: आतंकी फंडिंग का शक

uk-khalistan-funding-case-gurpreeet-rehal-bank-accounts-frozen

ब्रिटेन में खालिस्तानी लिंक पर कड़ा एक्शन: आतंकी फंडिंग का शक

ब्रिटेन में खालिस्तानी लिंक पर कड़ा एक्शन आतंकी फंडिंग का शक

बिजनेसमैन गुरप्रीत रेहल के बैंक खाते फ्रीज

ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थित नेटवर्क पर शिकंजा कसने के तहत सरकार ने सख्त कदम उठाया है। यूके प्रशासन ने ब्रिटिश सिख कारोबारी गुरप्रीत सिंह रेहल के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं और उन्हें किसी भी कंपनी में डायरेक्टर बनने से रोक दिया है यह कार्रवाई सीधे एंटी-टेररिज्म कानून के तहत की गई है, जो दर्शाता है कि मामला कितना गंभीर माना जा रहा है। UK Freezes Accounts of Businessman Linked to Khalistan Funding

बब्बर खालसा को फंडिंग का शक

ब्रिटिश सरकार के मुताबिक, रेहल पर भारत में सक्रिय बब्बर खालसा नाम के प्रतिबंधित आतंकी संगठन को आर्थिक मदद पहुंचाने का शक है  इसी जांच के साथ सरकार ने ‘बब्बर अकाली लहर’ नाम के ग्रुप पर भी बैन लगाया है। ब्रिटिश ट्रेजरी के मुताबिक, यह ग्रुप न सिर्फ बब्बर खालसा का प्रचार करता था, बल्कि लोगों को भर्ती करने और फंड इकट्ठा करने जैसी गतिविधियों में भी शामिल था।.

 आतंकियों के लिए पैसा जुटाना नामुमकिन बना देंगे

फाइनेंस सेक्रेटरी लूसी रिग्बी ने कहा कि ब्रिटेन के वित्तीय ढांचे का दुरुपयोग कर आतंकियों को फंड देना अब किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने साफ कहा जो भी व्यक्ति या संगठन आतंकवादी गतिविधियों को सपोर्ट करेगा, हम उसके खिलाफ हर जरूरी कदम उठाएंगे। यह ब्रिटेन की सुरक्षा से जुड़ा मामला है  सरकार का दावा है कि रेहल न सिर्फ आर्थिक लेन-देन में भूमिका निभा रहे थे, बल्कि कथित तौर पर हथियार खरीद में भी मदद करते थे।

दुनियाभर में सक्रिय खालिस्तानी नेटवर्क पर भी नजर

यूके प्रशासन का मानना है कि खालिस्तानी समूह कई देशों में सक्रिय हैं और फर्जी प्रचार, अफवाहों और विदेशों से फंड जुटाने के जरिए अपने नेटवर्क को बढ़ाने की कोशिश करते हैंभारतीय एजेंसियों का भी लंबे समय से यह कहना रहा है कि कुछ खालिस्तानी गुट विदेशों से संचालित होकर भारत में हिंसा और अस्थिरता फैलाने की कोशिश करते हैं।  

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।