Tragic incident Saloli: मां ने दो बच्चों के साथ सूखे कुएं में लगाई छलांग, 4 साल के बच्चे की मौत

tragic-incident-saloli

Tragic incident Saloli: मां ने दो बच्चों के साथ सूखे कुएं में लगाई छलांग, 4 साल के बच्चे की मौत

tragic incident saloli मां ने दो बच्चों के साथ सूखे कुएं में लगाई छलांग 4 साल के बच्चे की मौत

Tragic incident Saloli: रैणी थाना क्षेत्र के गांव सालोली में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ सूखे कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां और उसका बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मां को गंभीर हालत के कारण अलवर रेफर कर दिया गया। मृत बच्चे के शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

2 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां

रैणी थाने के ASI मनोज कुमार ने बताया कि सालोली निवासी अनिता, पत्नी राजेश जोग, अपने तीन बेटों के साथ कुएं के पास पहुंची थी। पारिवारिक विवाद के कारण गुस्से में अनिता ने यह कदम उठाया। उसका एक बेटा, 7 वर्षीय भानू, हाथ छुड़ाकर भाग निकला और सुरक्षित बच गया। लेकिन अनिता अपने दो बेटों, अनीष और 4 वर्षीय अजय के साथ कुएं में कूद गई। कुआं सूखा होने के कारण अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिता और अनीष को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कुएं से निकालकर राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। अनिता की हालत गंभीर होने के कारण उसे अलवर रेफर किया गया, जबकि अनीष का इलाज राजगढ़ अस्पताल में चल रहा है। [caption id="attachment_83977" align="alignnone" width="300"]मनोज कुमार, एएसआई, पुलिस थाना, रैणी मनोज कुमार, एएसआई, पुलिस थाना रैणी[/caption] Read More: मनोरंजन नहीं, शर्मिंदगी! एक्सप्रेस वे पर सेक्स करते पकड़े गए BJP नेता, हुए गिरफ्तार

Tragic incident Saloli: पारिवारिक विवाद बना कारण

पुलिस ने मृत बच्चे अजय के शव को रैणी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया है। एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि अनिता का पति राजेश मूर्ति बनाने का काम करता है और घटना के समय वह दस दिन पहले जयपुर गया था। अभी तक परिजनों की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पारिवारिक विवाद का कारण क्या था, जिसने अनिता को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। हेमंत गुप्ता की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।