ऑस्ट्रेलिया दहलाः 12 की मौत, क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर बचाई जान

sydney-terror-attack-bondi-beach-hanukkah-michael-vaughan-safe

ऑस्ट्रेलिया दहलाः 12 की मौत, क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर बचाई जान

ऑस्ट्रेलिया दहलाः 12 की मौत क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर बचाई जान

sydney terror attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से रविवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर सशस्त्र हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक हमलावर भी मारा गया। कुल मृतकों की संख्या 12 बताई जा रही है। Terror attack during Hanukkah celebrations at Sydney’s Bondi Beach. 12 dead. Ex-England cricketer Michael Vaughan narrowly escapes.

दो हमलावर, खुलेआम फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक काले कपड़ों में हथियारों के साथ बीच इलाके में दाखिल हुए और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हमलावरों को सड़क पर खड़े होकर राइफल जैसे हथियारों से फायरिंग करते देखा जा सकता है कुछ वीडियो में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं, जबकि बीच पर कई शव पड़े दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई में एक हमलावर ढेर

हालात बेकाबू होते देख ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। दोनों हमलावरों को गोली मारी गई, एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है पुलिस ने ऑपरेशन का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।

माइकल वॉन बाल-बाल बचे

इस हमले के वक्त इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन भी बॉन्डी बीच इलाके में मौजूद थे उन्होंने एक रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई. माइकल वॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा
बॉन्डी में एक रेस्टोरेंट के अंदर बंद रहना बेहद डरावना था। अब सुरक्षित घर पहुंच गया हूं। इमरजेंसी स्टाफ का धन्यवाद। पीड़ितों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

यहूदी परिषद के अध्यक्ष घायल

हमले में इजराइल-ऑस्ट्रेलिया यहूदी परिषद के अध्यक्ष आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की भी घायल हुए हैं उनके सिर में चोट आई है, हालांकि उन्होंने खुद कहा है कि उनकी हालत स्थिर है और वे सुरक्षित हैं। Terror attack during Hanukkah celebrations at Sydney’s Bondi Beach. 12 dead. Ex-England cricketer Michael Vaughan narrowly escapes.

प्रधानमंत्री ने बताया ‘चौंकाने वाला हमला’

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने घटना को “बेहद दुखद और चौंकाने वाला” बताया सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।