आपके फोन में डिफॉल्ट आएगा ये ऐप

sanchar-saathi-app-will-come-as-default-on-your-phone

आपके फोन में डिफॉल्ट आएगा ये ऐप

आपके फोन में डिफॉल्ट आएगा ये ऐप

Sanchar Saathi :संचार साथी ऐप सरकार का बनाया साइबर सिक्योरिटी टूल है, जो 17 जनवरी 2025 को लॉन्च हुआ था. इसे 5 करोड़ से ज्‍यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.भारत में मोबाइल सुरक्षा को मजबूत करने और ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग ने एक नया निर्देश जारी किया है. इसके तहत अब देश में बनने वाले या विदेश से आने वाले हर नए स्मार्टफोन में संचार साथी ऐप पहले से ही मौजूद होगा. इस आदेश को सभी मोबाइल निर्माता कंपनियों और आयातकों को तुरंत लागू करने के लिए कहा गया है. Read More-MP CM at the International Gita Festival:रवींद्र भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन शामिल

Sanchar Saathi App

संचार साथी ऐप मोबाइल यूजर को सुरक्षा मुहैया करवाता है. फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो उसकी रिपोर्टिंग और ब्लॉकिंग इसी ऐप से कुछ मिनटों में की जा सकती है. इसके अलावा यह ऐप फर्जी लिंक, स्पैम कॉल, संदिग्ध संदेश और मोबाइल पर जारी कनेक्शनों की निगरानी में भी मदद करता है. ऐप की खास बात यह है कि यूजर को अब IMEI नंबर याद रखने जैसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा. read more :40 years of the gas Tragedy: भोपाल गैस कांड के 40 साल पूरे.. तीन पीढ़ी से जूझ रहे लोग

Sanchar Saathi क्‍या-क्‍या काम करता है?

संचार साथी ऐप कई तरह के काम करता है,जिनका सीधा फायदा मोबाइल यूजर्स को मिलता है. यह ऐप आपके मोबाइल, SIM, सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान एक ही जगह देता है. यदि आपका मोबाइल चोरी हो जाए या कहीं खो जाए, तो यह ऐप तुरंत फोन को ब्लॉक कराने में मदद करता है. चोरी या खोए हुए फोन को ट्रैक कराने में मदद करता है. आपके नाम पर कितनी SIM चल रही हैं, यह बताता है.

सरकार का उद्देश्य

DoT का कहना है कि यह कदम भारत में मोबाइल धोखाधड़ी को कम करने की दिशा में एक बड़ा सुधार है. नकली हैंडसेट की पहचान,साइबर फ्रॉड की शिकायत, संदिग्ध गतिविधियों का ट्रैक और नागरिकों की सुरक्षा. इन सभी पहलुओं को देखते हुए संचार साथी को अनिवार्य बनाना जरूरी था.

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।