Samdari news: समदड़ी में निर्माणाधीन शोरूम की दीवार गिरी, तीन मजदूर घायल

samdari-news

Samdari news: समदड़ी में निर्माणाधीन शोरूम की दीवार गिरी, तीन मजदूर घायल

samdari news समदड़ी में निर्माणाधीन शोरूम की दीवार गिरी तीन मजदूर घायल

Samdari news: गुरुवार सुबह समदड़ी कस्बे के गौर का चौक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन शोरूम में हादसा हो गया, जहां अंडरग्राउंड खुदाई के दौरान पुरानी दीवार अचानक गिर गई। इस दुर्घटना में तीन मजदूर मलबे में दब गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

[caption id="attachment_83250" align="alignnone" width="300"]Samdari news Samdari news[/caption]

राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया

Samdari news: स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीन की सहायता से करीब 30 मिनट चले रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत समदड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया।

Samdari news: हादसे में किसी की जान नहीं गई

सौभाग्य से हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर समदड़ी थानाधिकारी ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं।

सुरक्षा में बरती गई लापरवाही

Samdari news: यह हादसा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा में बरती गई लापरवाही की ओर इशारा करता है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी की जरूरत महसूस की जा रही है।

read more: जेल में कैदी की संदिग्ध मौत बनी गुस्से की चिंगारी, सड़क पर उतरे ग्रामीण और परिजन

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।