पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम, पुलिस और किसानों की झड़प

punjab-farmers-railway-track-blockade-police-clash

पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम, पुलिस और किसानों की झड़प

पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम पुलिस और किसानों की झड़प

Punjab Farmers Railway Blockade Clash: किसानों ने आज पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया था। इससे पहले ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए किसान नेताओं को घरों के अंदर नजर बंद कर दिया। उनके घरों के बाहर पुलिस तैनात है। 

 किसानों ने फिरोजपुर, जालंधर, अमृतसर समेत कई जगह ट्रैक पर धरना दिया। फिरोजपुर में ट्रैक पर बैठे किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। लुधियाना में भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण रेलवे ट्रैक बाधित नहीं हो पाया।

रेलवे ट्रैक जाम

दूसरी तरफ, किसानों ने अमृतसर के देवीदास पुरी में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में किसान धरना देने पहुंचे। वहीं, फिरोजपुर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इसके चलते कई जगहों पर ट्रेनें भी कैंसिल की गई। [caption id="attachment_120450" align="alignnone" width="640"]अमृतसर समेत कई जगह ट्रैक पर धरना अमृतसर समेत कई जगह ट्रैक पर धरना[/caption]

पुलिस-किसान आमने-सामने

इधर जालंधर में रेलवे ट्रैक पर बैठने के लिए किसान दकोहा फाटक पर पहुंच गए हैं। यहां किसानों को पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान किसान भारतीय किसान यूनियन के नेता मंजीत सिंह राय ने कहा कि हमें आगे जाने दो, हमें प्रोटेस्ट करना है। इस पर DCP नरेश डोगरा ने कहा कि हम आपको आगे नहीं जाने देंगे। DCP ने कहा हमारी गाड़ियां खड़ी हैं, यहीं पर गिरफ्तारी दे दो। हम आपको ले जाने के लिए आए हैं। [caption id="attachment_120451" align="alignnone" width="547"]पुलिस और किसानों की झड़प पुलिस और किसानों की झड़प[/caption]

Punjab Farmers Railway Blockade Clash: क्यों हो रहा प्रदर्शन

दरअसल किसान की 3 प्रमुख मांगे हैं। इनमें बिजली संशोधन बिल-2025 रद्द करवाना, पंजाब में लगाए जा रहे प्रीपेड बिजली मीटर हटाना और पंजाब सरकार को सरकारी जमीनों को बेचने से रोकना है। मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि यह आंदोलन किसानों-मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए है । इसका मकसद सरकारों को इन मुद्दों पर जनता की आवाज सुनाने के लिए मजबूर करना है। Read More: हरियाणा-पंजाब ट्रेनें आज 2 घंटे के लिए बंद, पटरियों पर बैठे किसान

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।