पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर का विदेशी कनेक्शन: CBI ने खोले कई खुलासे

punjab-ex-dig-bhullar-foreign-assets-cbi-probe

पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर का विदेशी कनेक्शन: CBI ने खोले कई खुलासे

पंजाब के पूर्व dig भुल्लर का विदेशी कनेक्शन cbi ने खोले कई खुलासे

punjab ex dig bhullar foreign assets: लुधियाना। रिश्वत मामले में पकड़े गए पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर का विदेशी संपत्ति कनेक्शन सामने आया है। जांच में पता चला है कि भुल्लर ने अपनी तैनाती के दौरान दुबई और कनाडा में संपत्ति बनाई।

विदेशी संपत्ति का खुलासा

CBI सूत्रों के मुताबिक, भुल्लर के दुबई में 2 और कनाडा में 3 फ्लैट हैं। इसके अलावा लुधियाना में लगभग 55 एकड़ जमीन और माछीवाड़ा क्षेत्र में 20 दुकानों की जानकारी भी एजेंसी को मिली है। CBI अब इन संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि क्या ये संपत्तियां किसी और के नाम पर खरीदी गई थीं। भुल्लर का पासपोर्ट सीबीआई के कब्जे में है। इसके माध्यम से उनके विदेश दौरों की पूरी डिटेल जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार भुल्लर ने ड्यूटी के दौरान करीब 10 बार दुबई यात्रा की।

फार्म हाउस पर छापा: punjab ex dig bhullar foreign assets

24 अक्टूबर को CBI ने लुधियाना के माछीवाड़ा में भुल्लर के फार्म हाउस पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज और संपत्ति की जानकारी हासिल की गई।

पूर्व DGP ने उठाए गंभीर सवाल

पूर्व DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के बारे में मंत्रियों और प्रशासन को पता होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भुल्लर अकेला नहीं है, बल्कि पुलिस विभाग में ऐसे कई बड़े अफसर हैं जो भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बड़े अधिकारियों ने मंत्री, अफसर और जजों की जरूरतों को भी पूरा किया है।

सरकारी गवाह बनने की संभावना

मंडी गोबिंदगढ़ के व्यापारी कृष्नु से रिश्वत सेटिंग की जानकारी मिली है। CBI की कोशिश है कि कृष्नु को सरकारी गवाह बनाया जाए। अगर कृष्नु गवाह बनता है तो भुल्लर के खिलाफ सबूत और मजबूत हो जाएंगे और उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

संबंधित सामग्री

 स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

लाइफ स्टाइल

स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

Learn how to make Cucumber Kadhi, a refreshing and healthy dish ideal for hot weather, featuring ingredients like cucumber, besan, and spices.

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

उत्तर प्रदेश

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

In Jaunpur, Uttar Pradesh, a groom was fatally shot by two masked gunmen during his wedding procession on May 1. The attackers fled the scene.

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्य प्रदेश

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित सेमिनार का उद्घाटन किया। इसमें लोक निर्माण की अनुकूल तकनीकों पर चर्चा की गई।

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

देश-विदेश

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

पुणे के नसरापुर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या की घटना ने आक्रोश फैला दिया है। आरोपी भीमराव कांबले को पकड़ा गया है।

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की हत्या कर दी। यह घटना उनकी तीन बेटियों के सामने हुई, जिसमें उसने लूट की कहानी गढ़ी।