कोर्ट में रो पड़ा: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार

prajwal-revanna-convicted-in-rape-case-verdict-shakes-jds

कोर्ट में रो पड़ा: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार

कोर्ट में रो पड़ा पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार

प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने माना रेप का दोषी

हम अक्सर सोचते हैं कि सत्ता, पैसा और रसूख के आगे न्याय की आवाज कहीं दब जाती है। लेकिन कभी-कभी न्याय इतना मजबूत होता है कि सबसे ताकतवर चेहरे भी बेनकाब हो जाते हैं पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना का नाम आज भारत की राजनीति में अपराध के उस काले अध्याय का हिस्सा बन गया है, जिसे लोग सालों तक याद रखेंगे।बेंग लुरु की स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें मेड से रेप के मामले में दोषी करार दिया। सजा का ऐलान शनिवार को होगा। Prajwal Revanna Convicted in Rape Case Verdict Shakes JDS  जब कोर्ट ने फैसला सुनाया, तो प्रज्वल बाहर निकलते वक्त रोते नजर आए लेकिन उस मेड की आंखों में शायद अब भी वो आंसू ताजा होंगे, जो उसने चुपचाप सहकर बहाए थे।

 क्या था मामला?

यह मामला किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या झूठे आरोप का नहीं, बल्कि एक महिला घरेलू सहायिका के बार-बार शोषण का था। अप्रैल 2024 में FIR दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने कहा कि 2021 से कई बार रेप किया गया। हर बार उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप कराया गया। घटना उस फार्महाउस पर हुई थी, जो रेवन्ना के परिवार की संपत्ति है। रेप के बाद वीडियो बनाकर डराना, किसी इंसान के साथ नहीं, इंसानियत के साथ बलात्कार है। कोर्ट ने इस मानसिक और शारीरिक शोषण को गंभीर अपराध मानते हुए फैसला सुनाया।

 राजनीति, परिवार और दबाव लेकिन कानून झुका नहीं

प्रज्वल रेवन्ना कोई मामूली शख्स नहीं हैं JDS पार्टी के सांसद रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के परिवार से हैं। कई वर्षों से कर्नाटक की राजनीति में मजबूत पकड़। लेकिन कोर्ट में नाम नहीं, काम का हिसाब होता है। रेवन्ना की पहचान चाहे कितनी भी बड़ी रही हो, इस केस में कानून की नजर में वह सिर्फ एक आरोपी थे और अब दोषी।

पीड़िता की लड़ाई: एक मेड, एक सच और हिम्मत

हमारे समाज में घरेलू सहायिकाएं अक्सर सबसे कमजोर वर्ग में आती हैं। वो लोग जिनकी आवाजें दबा दी जाती हैं “चुप रहो, नौकरी चली जाएगी”, “कोई तुम्हारी बात नहीं मानेगा।” लेकिन इस महिला ने न सिर्फ सच बोला, बल्कि पूरा सिस्टम उसके खिलाफ होने के बावजूद इंसाफ के लिए लड़ती रही। उसकी हिम्मत ने आज साबित कर दिया कि सच की उम्र लंबी होती है।

समाज के लिए क्या संदेश है?

इस केस का संदेश सिर्फ प्रज्वल रेवन्ना तक सीमित नहीं है। यह उन सभी ताकतवरों के लिए चेतावनी है, जो समझते हैं कि सत्ता उन्हें कानून से ऊपर कर देती है। महिलाओं की चुप्पी उनके अपराध का कवच बन सकती है। रसूख के दम पर वो कभी बेनकाब नहीं होंगे। लेकिन अब देश बदल रहा है पीड़िता की आवाज इंटरनेट से लेकर कोर्ट तक पहुंच रही है, और कानून अब सिर्फ किताबों में नहीं, अदालतों में लागू भी हो रहा है।

अब आगे क्या?

शनिवार को कोर्ट सजा का ऐलान करेगी। धारा 376 (रेप), 506 (धमकी देना) और IT एक्ट के तहत अधिकतम 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा संभव है। रेवन्ना के वकील ने कहा कि वे “फैसले के खिलाफ अपील करेंगे,” लेकिन पहला झटका तो लग चुका है। Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।