मन की बात में PM मोदी का संदेश: 2025 की उपलब्धियां गिनाईं, ऑपरेशन सिंदूर देश का गर्व,

pm-modi-mann-ki-baat-2025-achievements-operation-sindoor-2026

मन की बात में PM मोदी का संदेश: 2025 की उपलब्धियां गिनाईं, ऑपरेशन सिंदूर देश का गर्व,

मन की बात में pm मोदी का संदेश 2025 की उपलब्धियां गिनाईं ऑपरेशन सिंदूर देश का गर्व

PM Modi Mann Ki Baat 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 129वें एपिसोड में पूरे देश से सीधे संवाद करते हुए 2025 को भारत के लिए एक यादगार साल बताया. यह एपिसोड खास था क्योंकि यह न सिर्फ बीते साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा था. बल्कि आने वाले 2026 की दिशा और सोच को भी साफ करता दिखा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 भारत के लिए गर्व भरे मील के पत्थरों से भरा रहा । सुरक्षा से लेकर खेल तक विज्ञान से लेकर संस्कृति तक भारत ने हर मोर्चे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Read More:- इजराइल ने सोमालिलैंड को स्वतंत्र देश की मान्यता दी, दुनिया में ऐसा करने वाला पहला राष्ट्र

PM Modi Mann Ki Baat 2025 : ऑपरेशन सिंदूर पर खास जोर

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का विशेष रूप से जिक्र किया।  उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के लिए गर्व का विषय बन गया है। उनके शब्दों में यह सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं था बल्कि भारत की सामूहिक इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक था ।

खेल, विज्ञान और संस्कृति की बात

मन की बात में प्रधानमंत्री ने खेलों में भारत की बढ़ती ताकत पर भी चर्चा की. उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और युवाओं के आत्मविश्वास को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताया। इसके साथ ही अंतरिक्ष क्षेत्र में हो रही प्रगति वैज्ञानिक इनोवेशन और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका का जिक्र भी किया गया। पीएम ने वंदे मातरम्, महाकुंभ और राम मंदिर जैसे विषयों को छूते हुए सांस्कृतिक आत्मविश्वास की बात रखी।

2026 को लेकर उम्मीद और जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब देश नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है. उन्होंने युवाओं किसानों, महिलाओं और स्टार्टअप्स की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आने वाला साल अवसरों के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी लेकर आएगा।

एंटीबायोटिक दवाओं को लेकर चिंता

अपने संबोधन के अहम हिस्से में पीएम मोदी ने स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा उठाया  उन्होंने ICMR की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में कई दवाएं असर कम दिखा रही हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है, उन्होंने लोगों से अपील की कि खुद से देखा-सुना इलाज करने से बचें ।

संबंधित सामग्री

PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं CM डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश

PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर विकसित वैदिक घड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी का ध्यान खींचा। यह घड़ी न केवल समय बताती है बल्कि मुहूर्त और पंचांग भी देती है।

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

लाइफ स्टाइल

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

A South Indian cooking expert shares a nutritious recipe for Protein Dosa, ideal for fitness enthusiasts and busy mornings.

यूपी को मिला विकास का नया कॉरिडोर,पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे

देश-विदेश

यूपी को मिला विकास का नया कॉरिडोर,पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब 6 घंटे में पूरी होगी। 12 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा।

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सिर धड़ से अलग, कई घायल

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सिर धड़ से अलग, कई घायल

उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा ट्रक और बोलेरो की टक्कर के कारण हुआ।

RR की जीत के बाद सलमान के पुराने ट्वीट पर फेरेरा का मजेदार रिप्लाई, वायरल...

खेल

RR की जीत के बाद सलमान के पुराने ट्वीट पर फेरेरा का मजेदार रिप्लाई, वायरल...

After defeating Punjab Kings in IPL 2026, Donovan Ferreira humorously replied to Salman Khan's 2014 tweet, which is now going viral.