PM मोदी ने किया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन, योगी की तारीफ, बोले - पहले सि...

pm-modi-inaugurates-rashtra-prerna-sthal-lucknow-yogi-praise

PM मोदी ने किया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन, योगी की तारीफ, बोले - पहले सिर्फ एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं

pm मोदी ने किया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन योगी की तारीफ बोले - पहले सिर्फ एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं

PM Inaugurates Rashtra Prerna Sthal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ दौरे पर हैं। यहां उन्‍होंने हरदोई रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया। 

3 प्रतिमाओं का अनावरण

लखनऊ में बनाए गए राष्ट्र प्रेरणा स्थल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं लगी हैं। इनका PM मोदी ने अनावरण किया।  [caption id="attachment_124613" align="alignnone" width="708"] ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन[/caption]

PM Inaugurates Rashtra Prerna Sthal: 65 फीट ऊंची प्रतिमाएं

प्रेरणा स्थल पर 65-65 फीट ऊंची दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। हर प्रतिमा 42 टन वजनी है। यह प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में 230 करोड़ रुपए की लागत से बना है। साल 2022 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं

PM ने की योगी की तारीफ

PM Inaugurates Rashtra Prerna Sthal: प्रेरणा स्थल पर अनावरण के पीएम मोदी ने अपने संबोधन में उत्तरप्रदेश और UP के CM योगी आदित्‍यनाथ की जमकर तारीफ की। मोदी ने कहा, BJP की डबल इंजन सरकार का फायदा UP को हो रहा है। यूपी आज 21वीं सदी के भारत में अपनी अलग पहचान बना रहा है। मेरा सौभाग्‍य है कि मैं उत्तरप्रदेश से सांसद हूं। एक समय में UP कभी खराब कानून व्‍यवस्‍था के लिए जाना जाता था लेकिन आज यहां की कानून व्‍यवस्‍था की पूरे देश में तारीफ होती है।

‘श्रमिकों ,कारीगरों को बधाई’

इससे पहले राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल के निर्माण पर भी उन्‍होंने CM योगी और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। PM मोदी ने कहा, जिस जमीन पर यह प्रेरणा स्‍थल बना है, उसकी 65 एकड़ से ज्‍यादा जमीन पर कई दशकों से कूड़े कचरे का पहाड़ जमा हुआ था। पिछले 3 सालों में इसे पूरी तरह से खत्म किया गया। इससे जुड़े सभी श्रमिकों ,कारीगरों, योगी जी और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।

PM Inaugurates Rashtra Prerna Sthal: 370 का जिक्र

अपने 32 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा - हमारी सरकार ने आर्टिकल 370 की दीवार गिराई। पहले सिर्फ एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, आज हर विभूति को सम्मान मिल रहा है। आजादी के बाद सभी उपलब्धियां केवल एक ही परिवार के नाम होती थीं। BJP ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया।

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।