SIR को लेकर संसद में हंगामा, वेल में पहुंचे सांसद, प्रियंका बोली - संचार साथी जासूसी ऐप

parliament-uproar-sir-mps-well-priyanka-gandhi-sanchaar-saathi-spyware

SIR को लेकर संसद में हंगामा, वेल में पहुंचे सांसद, प्रियंका बोली - संचार साथी जासूसी ऐप

sir को लेकर संसद में हंगामा वेल में पहुंचे सांसद प्रियंका बोली - संचार साथी जासूसी ऐप

Chaos in Parliament Over SIR: संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामें भरा रहा। कांग्रेस सहित विपक्षी सांसदों ने SIR को लेकर जमकर हंगामा किया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, और कुछ सांसद वेल तक पहुंच गए। 

संसद में हंगामा

हंगामें के दौरान विपक्षी सांसदों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। विपक्ष के नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया। उधर, राज्यसभा में भी SIR को लेकर नारेबाजी हुई और संचार साथी ऐप का मुद्दा उठा। हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। [caption id="attachment_119907" align="alignnone" width="576"]वेल में पहुंचे सांसद वेल में पहुंचे सांसद[/caption]

Chaos in Parliament Over SIR: SIR को लेकर प्रदर्शन

पहले विपक्षी सांसदों ने सुबह 10.30 बजे संसद परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने SIR को रोकने और उस पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'लोकतंत्र की रक्षा के लिए विरोध-प्रदर्शन जरूरी है।' 

सरकार बात करने को तैयार

सत्र के पहले दिन भी दोनों सदनों में SIR और वोट चोरी के आरोप के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया था। मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बताया था कि सरकार SIR और चुनावी सुधारों पर बात करने के लिए तैयार है। बस विपक्ष इस पर कोई समय सीमा न थोपें। https://youtube.com/shorts/ThVj5ku3WLU?si=w2n-vUxfVZYErn9_

'संचार साथी' जासूसी एप

वहीं सभी मोबाइल फोन में साइबर सिक्योरिटी एप 'संचार साथी' को प्री-इंस्टॉल करने के दूरसंचार विभाग (DoT) के आदेश पर प्रियंका गांधी ने सीधा हमला किया। प्रियंका ने कहा - यह एक जासूसी एप है। सरकार जनता की निगरानी करना चाहती है। साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग के लिए सिस्टम जरूरी है, लेकिन सरकार का आदेश लोगों की निजी जिंदगी में दखल देने जैसा है। Read More: Winter session of Parliament begins: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू.. विपक्ष ने किया हंगामा

सरकार ने पलटा फैसला

Chaos in Parliament Over SIR: वहीं विवाद बढ़ने के बाद केंद्र सरकार की सफाई आई। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा - ये एप कंपलसरी नहीं है। चाहे तो यूजर इसे डिलीट भी कर सकते हैं। बता दे कि केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर को स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया था कि वे स्मार्टफोन में सरकारी साइबर सेफ्टी एप संचार साथी को पहले से इंस्टॉल करके बेचें। इसके लिए 90 दिनों का वक्त दिया था। सरकार के इस फैसले का कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया।

संबंधित सामग्री

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।