पाकिस्तान ने बच्चों को पढ़ाया झूठ! जानिए कैसे स्कूल की किताबों में बना 'काल्पनिक युद्ध' का हीरो

pakistan-war-fiction-in-school-books-india-pak-conflict-2025-fake-history-pakistan

पाकिस्तान ने बच्चों को पढ़ाया झूठ! जानिए कैसे स्कूल की किताबों में बना 'काल्पनिक युद्ध' का हीरो

पाकिस्तान ने बच्चों को पढ़ाया झूठ जानिए कैसे स्कूल की किताबों में बना काल्पनिक युद्ध का हीरो

सोचिए ज़रा, जब बच्चे इतिहास के नाम पर झूठ पढ़ें तो भविष्य क्या होगा?

india pak conflict 2025: आप कल्पना कर सकते हैं कि एक बच्चा स्कूल में बैठा है, किताब खोलता है और उसमें लिखा है – “हमने दुश्मन देश के 26 ठिकाने तबाह कर दिए”, “हमारे लीडर ने बहादुरी दिखाई”, “हमने सीजफायर नहीं मांगा, हमने उन्हें घुटनों पर ला दिया।” बच्चा गर्व से सीना फुला लेता है। लेकिन असलियत क्या है? यह सब एक 'झूठी कहानी' है जो उसे स्कूल की किताबों में पढ़ाई जा रही है।

pakistan-war-fiction-in-school-books-india-pak-conflict-2025-fake-history-pakistan

पाकिस्तान ने भारत के साथ मई 2025 में हुए चार दिवसीय संघर्ष को इतिहास की किताबों में कुछ इस तरह से पेश किया, मानो वह किसी युद्ध में विजेता रहा हो, और भारत ने हार मानकर शांति की भीख मांगी हो। पर जब आप सच्चाई की तह में जाते हैं, तो यह सब झूठ, भ्रम और एकतरफा प्रोपेगेंडा नजर आता है।

 "भारत ने हमला किया" या आतंकियों की हत्या का बदला लिया?

पाकिस्तानी किताबों में लिखा गया कि भारत ने "बिना वजह" हमला किया। लेकिन 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने की थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाया गया।

 “पाकिस्तान ने 4 राफेल गिरा दिए” या सिर्फ दावे उड़ाए?

भारत के राफेल फाइटर जेट्स को गिराने का दावा किया गया, लेकिन ना कोई सैटेलाइट सबूत, ना कोई मलबा, ना ही कोई अंतरराष्ट्रीय पुष्टि। दूसरी ओर, भारत ने लाहौर में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने की फुटेज पेश की।

 “हमने 26 ठिकाने तबाह किए” लेकिन किसके?

पाकिस्तानी किताबों में 26 रणनीतिक ठिकानों को तबाह करने की बात कही गई, मगर भारत की एयर डिफेंस ने इन हमलों को या तो विफल कर दिया या नुकसान को न्यूनतम रखा। असली जवाब में भारत ने मुरीदके, रफीकी, रहीम यार खान जैसे पाक ठिकानों को निशाना बनाया।

 “भारत ने सीजफायर मांगा” या फिर सख्ती से जवाब दिया?

भारत ने खुद अमेरिकी अपीलों के बावजूद दो टूक कहा कि कोई मध्यस्थता नहीं चाहिए। अगर पाकिस्तान नहीं रुकेगा, तो भारत और भी सख्त कदम उठाएगा। तब जाकर पाकिस्तान पीछे हटा।

 “फील्ड मार्शल बना आसिम मुनीर”  पर क्यों?

एक रणनीतिक चाल हार को जीत की तरह पेश करने के लिए। जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाकर ये दर्शाने की कोशिश की गई कि पाकिस्तान ने जंग जीत ली, जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

jaish hizbul terrorists moving to khyber pakistan government help 

इतिहास झूठ से नहीं बनता

ये सिर्फ दो देशों की लड़ाई नहीं है। ये सच बनाम झूठ की लड़ाई है। जब एक देश अपने बच्चों को झूठा इतिहास पढ़ाए, तो वह उनके सोचने, समझने और दुनिया को देखने का नजरिया ही बिगाड़ देता है। यह ऐसा ही है जैसे कोई बच्चा "रामायण" पढ़े और उसमें रावण को हीरो बताया जाए वो भ्रमित नहीं होगा?

भारत ने अपनी कार्रवाई को दुनिया के सामने प्रमाणों के साथ रखा। सैटेलाइट इमेज, प्रेस कॉन्फ्रेंस और डिप्लोमैटिक स्टैंड से ये साबित किया कि भारत ने आतंक के खिलाफ युद्ध लड़ा, ना कि किसी देश के खिलाफ।

मुस्लिम घर वापसी करना चाहते है तो...तिलक लगाकर स्वागत करेंगे - भजन गायिका शहनाज अख्तर | EXCLUSIVE

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट: सोना 270 रुपए गिरकर 1.14 लाख रुपए पर आया, चांदी 1.35 लाख रुपए किलो बिक रही

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।