पाकिस्तान से हिंदुस्तान हथियारों की तस्करी, ISI कनेक्शन, लॉरेंस गैंग के सप्लायर का भंडाफोड़

pakistan-arms-smuggling-india-isi-lawrence-gang-supplier-bust

पाकिस्तान से हिंदुस्तान हथियारों की तस्करी, ISI कनेक्शन, लॉरेंस गैंग के सप्लायर का भंडाफोड़

पाकिस्तान से हिंदुस्तान हथियारों की तस्करी isi कनेक्शन लॉरेंस गैंग के सप्लायर का भंडाफोड़

arms smuggling racket: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े सोनू खत्री उर्फ राजेश कुमार गैंग के हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। 

ISI से कनेक्शन

पुलिस ने गैंग के चार गुर्गों मनदीप सिंह, दलविंदर सिंह, रोहन और अजय उर्फ मोनू के पास से 10 तुर्किये (PX-5.7) और चीन (PX-3) निर्मित पिस्टल और 92 कारतूस बरामद किए गए हैं।  ये चारों पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हाईटेक हथियार मंगवाकर लॉरेंस, गोगी जैसे गैंगस्टरों को सप्लाई करते थे। Read More: दिल्ली: अनमोल बिश्नोई 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

arms smuggling racket: कैसे गिरफ्त में आया गैंग?

क्राइम ब्रांच ने बताया, 19 नवंबर को क्राइम ब्रांच की एंटी रॉबरी स्नैचिंग सेल टीम को दिल्ली-NCR में आधुनिक हथियारों की सप्लाई करने वाले इंटरनेशनल हथियार तस्कर मॉड्यूल के बारे में सूचना मिली थी। जानकारी थी कि वह हथियार देने दिल्ली के रोहिणी में आएंगे। जिसके बाद DCP क्राइम ब्रांच संजीव कुमार यादव के सुपरविजन में ACP संजय नागपाल, इंस्पेक्टर मान सिंह, सुंदर गौतम व अन्यों की टीम का गठन किया गया। और टीम ने रोहिणी सेक्टर-28 में ट्रैप लगाकर स्विफ्ट डिजायर कार को जांच के लिए रोका। [caption id="attachment_118476" align="alignnone" width="548"]4 आरोपी गिरफ्तार 4 आरोपी गिरफ्तार[/caption]

हाई-टेक हथियार बरामद

तलाशी ली तो पुलिस को मौके से तुर्की और चीन में बने 10 हाई-टेक पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस का कहना है कि बरामद किए गए हथियार बहुत ही आधुनिक हैं और इनके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। इससे लग रहा है कि यह तस्करी का हाई-फंडेड मॉड्यूल था। कार में उस वक्त आरोपी मनदीप और दलविंदर थे। दोनों जालंधर के रहने वाले हैं।  हाई-टेक हथियार बरामद

arms smuggling racket: कहां तक जुड़े तार?

पूछताछ में पता चला आरोपी विदेशी संचालकों से जुड़े थे और उनके कमांड पर इंडिया में अलग-अलग गैंग्स और अन्य लोगों को हथियार मुहैया कराते थे। इनसे पूछताछ के बाद दो बिचौलियों रोहन और अजय उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार किया गया।  क्राइम ब्रांच अब आरोपियों की मोबाइल लोकेशन, बैंक रिकॉर्ड और सोशल मीडिया लिंक के जरिए पूरे नेटवर्क और उसके विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।