Terror Attack : तीन दोस्तों की जिंदगी का आखिरी ट्रिप

pahalgam-terror-attack-last-trip-of-the-lives-of-three-friends

Terror Attack : तीन दोस्तों की जिंदगी का आखिरी ट्रिप

terror attack  तीन दोस्तों की जिंदगी का आखिरी ट्रिप

Pahalgam Terror Attack Last trip of the lives of three friends : आतंकियों ने एक साथ तीनों को गोली मारी

Pahalgam Terror Attack Last trip of the lives of three friends : जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले की खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है आतंकियों ने 26 टूरिस्टों पर बेरहमी से गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया. कई अन्य इस गोलीबारी में घायल हुए हैं. मरने वालों में से तीन टूरिस्ट महाराष्ट्र के डोंबिवली और दो पनवेल के रहने वाले थे.

हमले में 26 मौतें

जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया. इस हमले में 26 मौतें हुई हैं, जबकि कई अन्य इसमें घायल हुए हैं. सिर्फ पुरुषों को आतंकियों ने निशाना बनाया. महाराष्ट्र के डोंबिवली के तीन लोग और पनवेल के दो टूरिस्ट भी आतंकियों के हमले का शिकार हुए हैं.

तीन दोस्तों को एक साथ मारी गोली

खबर के मुताबिक, डोंबिवली के नवापाड़ा, पांडुरंग वाड़ी और नांदिवली इलाकों के रहने वाले तीन नागरिक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए हैं. मृतकों की पहचान हेमंत जोशी, संजय लेले और अतुल मोने के रूप में हुई है. यह खबर सामने आते ही डोंबिवली शहर में शोक की लहर दौड़ गई है.अतुल मोने डोंबिवली पश्चिम के ठाकुरवाड़ी परिसर स्थित श्रीराम अचल इमारत में रहते थे. अतुल श्रीकांत मोने अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए कश्मीर के बेलगाम गए थे. जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी और बेटी समेत कुल तीन परिवार वहां गए थे. अतुल मोने रेलवे में परेल वर्कशॉप में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. हमले की खबर मिलते ही मोने के रिश्तेदार कश्मीर के लिए रवाना हुए हैं.

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

तीनों मृतकों के पार्थिव शरीरों को जल्द ही हवाई मार्ग से मुंबई लाया जाएगा और उनके घरवालों को सौंपा जाएगा. डोंबिवली में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि दी जा रही है. नगरवासी इस हादसे से स्तब्ध हैं और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

39 पर्यटक गए थे घूमने

जानकारी के मुताबिक, निसर्ग ट्रॅव्हल्स, पनवेल से कुल 39 पर्यटक भी जम्मू-कश्मीर पर्यटन के लिए गए थे. इस घटना में श्री दिलीप देसले, निवासी खांदा कॉलोनी, पनवेल की मौत हो गई हैं. इसके अलावा श्री सुबोध पाटिल, निवासी पनवेल, इस हमले में घायल हुए हैं. (माणिक पाटिल, सुबोध पाटिल की पत्नी हैं). उन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. अन्य सभी पर्यटक सुरक्षित हैं. Raed More:- Kubereshwar Dham Tragedy: ‘ज्यादा बोली तो तुझे भी मार देंगे’, संतान की कामना लेकर कुबेरेश्वर धाम गया कपल, श्रद्धा हादसे में बदली Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel  Watch Now:- Expose हुआ हवस का पर्चेबाज़ बाबा ! देखे NATION MIRROR की पूरी रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”